పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Bihar : ट्रक से टकराई ऑटो, इंजीनियरिंग कॉलेज के चार छात्रों की मौत

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: July 31, 2025 • 9:53 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

लखीसराय में जमुई-लखीसराय राजकीय मार्ग (Jamui-Lakhisarai State Highway) पर एक दुखद सड़क दुर्घटना में लखीसराय इंजीनियरिंग कॉलेज के चार छात्रों की मृत्यु हो गई। कॉलेज से छुट्टी के बाद सीएनजी ऑटो (CNG Auto) से जमुई स्टेशन जा रहे छात्रों की ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। मृतकों की पहचान सरोज कुमार पंकज कुमार साहिल कुमार और अंकित कुमार के रूप में हुई है जो लखीसराय इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ते थे।

लखीसराय। जमुई-लखीसराय राजकीय मार्ग पर गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में लखीसराय इंजीनियरिंग कॉलेज के चार छात्रों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा जमुई जिला (Jamui District) अंतर्गत मंझवे गांव के पास उस समय हुआ, जब सभी छात्र छुट्टी के बाद सीएनजी ऑटो से ट्रेन पकड़ने लखीसराय स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में सरोज कुमार (पिता- संदीप पंडित, ग्राम खरिहारी, जिला समस्तीपुर), पंकज कुमार (पिता- रविशंकर साह, ग्राम राय कंठपुर, थाना उजियारपुर, जिला समस्तीपुर) और साहिल कुमार (पिता- सतीश कुमार, ग्राम गौरी, थाना चंडी, जिला नालंदा) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंकित कुमार ने इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में दम तोड़ दिया। घायलों में समस्तीपुर निवासी अजित कुमार (पिता- विजय यादव) और सिवान निवासी रौशन कुमार शामिल हैं। दोनों का इलाज लखीसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। सभी छात्र लखीसराय इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे और परीक्षा समाप्त होने के बाद अपने घर लौटने के लिए निकले थे।

घटना के बाद ऑटो चालक वाहन लेकर फरार हो गया

छात्रों ने एक ऑटो रिजर्व किया था, जो स्टेशन लखीसराय जा रहा था। घटना के बाद ऑटो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही लखीसराय की तेतरहाट थाना की पुलिस और जमुई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया। इस हादसे से कॉलेज परिसर और छात्रों में मातम पसरा हुआ है।

Read more : National : लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह होंगे अगले उप सेना प्रमुख

# Breaking News in hindi # Hindi news # Jamui Lakhisarai news #Bihar News #CNG Auto news #State Highway news

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.