తెలుగు | Epaper

Uttarakhand : दौरा पड़ने से बेसुध होकर गिर पड़ा बीसीए का छात्र, मौत

digital
digital
Uttarakhand : दौरा पड़ने से बेसुध होकर गिर पड़ा बीसीए का छात्र, मौत

युवक को बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया गया था

नैनीताल शहर (Nainital) के अपर माल रोड निवासी एक 19 वर्षीय बीसीए का छात्र बुधवार सुबह दौड़ने के दौरान बेसुध होकर गिर गया। युवक को बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया युवक की मौत का कारण हार्ट अटैक (Heart Attack) बताया जा रहा है। हालांकि, युवक की मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चल सकेगी।

दोस्तों के खेल रहा था छात्र

नैनीताल के रांची रेंज अपर माल रोड निवासी 19 वर्षीय भूपेंद्र देवली पुत्र नंदन सिंह देवली बुधवार सुबह रोज की तरह अपने दोस्त के साथ दौड़ रहा था। नैनीताल के समीप कैलखन के पास दौड़ने के दौरान वह अचानक बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। उसका दोस्त उसे बस में नैनीताल के बीडी पांडे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉ. आरुषि गुप्ता ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही युवक की मौत का कारण पता चल सकेगा।

हल्द्वानी के एक कॉलेज से बीसीए कर रहा था छात्र

युवक हल्द्वानी के एक कॉलेज से बीसीए कर रहा था। इन दिनों छुट्टी में अपने घर आया था। मृतक के पिता नंदन सिंह देवली वन विभाग में संविदाकर्मी हैं। माता गृहिणी हैं और एक छोटी बहन स्कूल में पढ़ती है।

काशीपुर निवासी मोहित कुमार बुधवार को अपनी दो साली 18 वर्षीय मोहिनी और 14 वर्षीय सलोनी पुत्री राजेंद्र सिंह निवासी मुरादाबाद को बाइक से गर्जिया मंदिर लेकर आ रहा था। दोपहर एक बजे के हल्दुआ के पास दिल्ली से आ रही पर्यटकों की कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। पीरूमदारा चौकी प्रभारी सुनील धानिक ने बताया कि मोहिनी की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि घायल सलोनी और मोहित का काशीपुर में उपचार चल रहा है।

फ्रांस एंबेसी में क्रिकेटर अभिषेक शर्मा का स्वागत, टीम इंडिया को बधाई

फ्रांस एंबेसी में क्रिकेटर अभिषेक शर्मा का स्वागत, टीम इंडिया को बधाई

ऑनलाइन इंडक्शन स्टोव आउट ऑफ स्टॉक

ऑनलाइन इंडक्शन स्टोव आउट ऑफ स्टॉक

देश में गैस संकट की शुरुआत, आगे और मुश्किलें- राहुल गांधी

देश में गैस संकट की शुरुआत, आगे और मुश्किलें- राहुल गांधी

USA- ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’ मिलने के संकेत

USA- ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’ मिलने के संकेत

National- ओबीसी क्रीमी लेयर तय करने में आय ही एकमात्र आधार नहीं- सुप्रीम कोर्ट

National- ओबीसी क्रीमी लेयर तय करने में आय ही एकमात्र आधार नहीं- सुप्रीम कोर्ट

National- दांडी मार्च की वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

National- दांडी मार्च की वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

नेताजी की अस्थियों पर SC ने सुनवाई से किया मना

नेताजी की अस्थियों पर SC ने सुनवाई से किया मना

Delhi-संसद में गूंजा फारूक अब्दुल्ला पर हमले का मुद्दा, सरकार से जवाब की मांग

Delhi-संसद में गूंजा फारूक अब्दुल्ला पर हमले का मुद्दा, सरकार से जवाब की मांग

PM Modi- एलपीजी संकट पर पीएम मोदी की अपील- शांति रखें, घबराएं नहीं

PM Modi- एलपीजी संकट पर पीएम मोदी की अपील- शांति रखें, घबराएं नहीं

UPSC AIR-113 विवाद खत्म, बुलंदशहर की शिखा ने मानी गलती

UPSC AIR-113 विवाद खत्म, बुलंदशहर की शिखा ने मानी गलती

Noida- बिजली मीटर फैक्ट्री में भीषण आग, दो दर्जन से ज्यादा झुलसे, 250 लोगों की बचाई गई जान

Noida- बिजली मीटर फैक्ट्री में भीषण आग, दो दर्जन से ज्यादा झुलसे, 250 लोगों की बचाई गई जान

Delhi- संसद में बोलने की पूरी आजादी, लेकिन अनुशासन भी जरूरी- ओम बिरला

Delhi- संसद में बोलने की पूरी आजादी, लेकिन अनुशासन भी जरूरी- ओम बिरला

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870