తెలుగు | Epaper

Bhopal: सूरत से 15,710 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हुए : मुख्यमंत्री

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
Bhopal: सूरत से 15,710 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हुए : मुख्यमंत्री

अहमदाबाद में स्थापित होगा मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम का कार्यालय

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में औद्योगिक विकास (Industrial Development) को गति देने तथा प्रदेश में निवेश प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम का एक कार्यालय अहमदाबाद में आरंभ किया जाएगा। सूरत से कई निवेश के प्रस्ताव मिलें है।

आकर्षित करने की पहल सूरत में रंग लाई : मुख्यमंत्री

मध्यप्रदेश में निवेश आकर्षित करने की पहल सूरत में रंग लाई जहां निवेशकों से 15,710 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हुए हैं। इन प्रस्तावों के फलीभूत होने पर 11,250 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। औद्योगिक तथा व्यापार गतिविधियों को विस्तार देने के लिए प्रक्रियाओं में सरलता, सुगमता, निष्पक्षता, पारदर्शिता और समय सीमा का पालन महत्वपूर्ण है।

सूरत ऐतिहासिक रूप से व्यापार का प्रमुख केंद्र रहा

राज्य सरकार इन सभी बिंदुओं के साथ प्रदेश में पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। वर्ष 2025 को उद्योग एवं रोजगार वर्ष के रूप में मनाते हुए प्रदेश भारी उद्योग, एमएसएमई सहित लघु और कुटीर उद्योगों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सूरत ऐतिहासिक रूप से देश- दुनिया में उद्योग और व्यापार का प्रमुख केंद्र रहा है। प्रदेश में निवेश और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के उद्देश्य से औद्योगिक समूहों से जुड़ाव बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा यह इन्टरैक्टिव सेशन आयोजित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने भरोसेमंद वातावरण पर प्रकाश डाला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों पर होटल मेरियट सूरत में आयोजित इन्टरैक्टिव सेशन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संबोधन में राज्य के औद्योगिक विकास के दीर्घकालिक दृष्टिकोण, अधोसंरचना विस्तार और निवेशकों के लिए बनाए गए भरोसेमंद वातावरण पर प्रकाश डाला।

गुजरात भारत ही नहीं दुनिया में सिरमौर : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुजरात भारत ही नहीं दुनिया में सिरमौर है। उन्होंने महात्मा गांधी और सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत कुछ ही वर्षों में विश्व के अग्रणी राष्ट्रों में शामिल हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज सुरक्षित और समृद्ध है। अयोध्या में बना भव्य श्रीराम मंदिर, महाकाल महालोक और वाराणसी का बदला स्वरूप प्रधानमंत्री मोदी की आभा का विस्तार कर रहा है। गुजरात ने ही देश को सरदार वल्लभ भाई पटेल और श्री अमित शाह जैसे विलक्षण गृह मंत्री दिए हैं।

Drive Review आदि पिनिशेट्टी अच्छी एक्टिंग पर थ्रिल गायब

Drive Review आदि पिनिशेट्टी अच्छी एक्टिंग पर थ्रिल गायब

दिल्ली-NCR में GRAP-4 लागू, वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर…

दिल्ली-NCR में GRAP-4 लागू, वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर…

किस देश के सबसे ज्यादा खिलाड़ी? भारत 244 के साथ नंबर 1…

किस देश के सबसे ज्यादा खिलाड़ी? भारत 244 के साथ नंबर 1…

छह स्कूल बंद, पुलिस अलर्ट…

छह स्कूल बंद, पुलिस अलर्ट…

फ्री बस सेवा फ्यूचर सिटी के लिए 11-13 दिसंबर तक मुफ्त यात्रा

फ्री बस सेवा फ्यूचर सिटी के लिए 11-13 दिसंबर तक मुफ्त यात्रा

जनभूमि एक्सप्रेस का नया समय 15 फरवरी से लागू होगा शेड्यूल…

जनभूमि एक्सप्रेस का नया समय 15 फरवरी से लागू होगा शेड्यूल…

फलकनुमा पैलेस में मेसी–राहुल गांधी की मुलाकात आज ही…

फलकनुमा पैलेस में मेसी–राहुल गांधी की मुलाकात आज ही…

रजनीकांत 75 उनकी पसंदीदा डिशें और वे किन भोजन से दूर रहते हैं…

रजनीकांत 75 उनकी पसंदीदा डिशें और वे किन भोजन से दूर रहते हैं…

आज संसद हमले की 24वीं बरसी, मोदी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

आज संसद हमले की 24वीं बरसी, मोदी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

37 साल से फरार उम्रकैद convict साधु बनकर गिरफ्तार…

37 साल से फरार उम्रकैद convict साधु बनकर गिरफ्तार…

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज के रेट…

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज के रेट…

पत्नी की हत्या के बाद मंदिर  गया आरोपी

पत्नी की हत्या के बाद मंदिर  गया आरोपी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870