AAP के पास अभी 113 सदस्य हैं
आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी के पार्षद हेमचंद्र गोयल के नेतृत्व में करीब 15 पार्षदों की शनिवार को बैठक हुई और इसमें कई फैसले लिए गए। सभी 15 पार्षदों ने थर्ड फ्रंट बनाने का ऐलान किया है। नय गुट का नाम ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ रहने की संभावना है जिसका नेतृत्व मुकेश गोयल को देने का फैसला लिया गया है। आप के पास अभी 113 सदस्य हैं। हालांकि, इसमें से अब 15 कब हो गए हैं। भाजपा के पास 117 सदस्य हैं। वहीं, कांग्रेस के पास 8 पार्षद हैं।
थर्ड फ्रंट बनाने वालों के नाम
थर्ड फ्रंट बनाने वालों में दिनेश भारद्वाज, सुमन अनिल राणा, मुकेश गोयल, हेमचंद्र गोयल आदि शामिल हैं। आपको बता दें कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) अपनी स्थायी समिति में दो रिक्त पदों को भरने के लिए 22 मई को चुनाव कराएगा, साथ ही विभिन्न वार्ड समितियों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के लिए भी चुनाव कराएगा। एक नोटिस में यह जानकारी दी गई। विधायक चुने जाने के बाद दो पार्षदों के इस्तीफे के कारण एमसीडी को स्थायी समिति में रिक्त पदों को भरने के लिए चुनाव कराने पड़ रहे हैं। ये पार्षद पहले क्रमशः दक्षिण जोन और सिटी-एसपी जोन वार्ड समितियों से स्थायी समिति के लिए चुने गए थे।

AAP ने महापौर चुनाव का बहिष्कार किया
चुनाव 22 मई को होगा और गुप्त मतदान के माध्यम से प्रतिनिधि चुने जाएंगे।इसी दिन विभिन्न वार्ड समितियों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों के लिए भी चुनाव होंगे। इनमें नजफगढ़, रोहिणी, करोल बाग, मध्य, नरेला, दक्षिण और सिटी-एसपी जैसे जोन की समितियां शामिल हैं। अप्रैल में भाजपा उम्मीदवार राजा इकबाल सिंह दिल्ली के नए महापौर चुने गए थे। इसके साथ ही भाजपा दो साल बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में सत्ता में लौट आयी। इकबाल ने कांग्रेस उम्मीदवार मंदीप सिंह को हराया। आम आदमी पार्टी (आप) ने महापौर चुनाव का बहिष्कार किया। महापौर के परिणाम घोषित होने के साथ ही उप महापौर पद के लिए दूसरे चरण का मतदान होने की उम्मीद थी।
- West Bengal CEO News : नीलम मीणा बनीं नई मुख्य निर्वाचन अधिकारी
- Diesel: डीजल की मार से थमे ट्रकों के पहिए
- IPL: IPL 2026 बना इतिहास का सबसे विस्फोटक सीजन
- Kim Jong Un Meeting : किम की रणनीति से अमेरिका-दक्षिण कोरिया में बढ़ी चिंता
- Summer Travel Tips : गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कर रहे इन हिल स्टेशनों का रुख