తెలుగు | Epaper

Bihar : बदमाशों ने जमीन कारोबारी को कर दिया गोलियों से छलनी

digital
digital
Bihar : बदमाशों ने जमीन कारोबारी को कर दिया गोलियों से छलनी

नालंदा जिले के पनहेस्सा गांव के पास गुरुवार की शाम दो बाइक पर सवार बदमाशों ने जमीन कारोबारी (Land Dealer) को गोलियों से छलनी कर दिया। उन्हें चार गोलियां मारी गयीं। इलाज के लिए ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान पनहेस्सा गांव निवासी 42 वर्षीय रजी अहमद उर्फ नन्हू के रूप में की गयी है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। ग्रामीण जमीन की खरीद-बिक्री के कारोबार (Business) में रंजिश की आशंका जता रहे हैं।

बिहारशरीफ-राजगीर मार्ग के किनारे टहल रहे थे कारोबारी

ग्रामीण इमरान ने बताया कि शाम को गांव के ही सोनू के साथ वे बिहारशरीफ-राजगीर मार्ग के किनारे टहल रहे थे। तभी मस्जिद के पास दो बाइक पर सवार बदमाश पहुंचे और उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। गोली उनके दोनों हाथों और कमर के पास लगी। बदमाशों ने सोनू को कुछ नहीं किया। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, उससे पहले एक बाइक पर सवार बदमाश बिहारशरीफ तो दूसरी बाइक पर सवार बदमाश राजगीर की तरफ भाग गये।

बिहारशरीफ के निजी अस्पताल में कराया गया था भर्ती, मौत

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये। उन्होंने बताया कि चार गोलियां मारी गयी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।

कोलकाता में पीएम मोदी का बयान

कोलकाता में पीएम मोदी का बयान

क्या दिल्ली में अब बाइक टैक्सी भी सुरक्षित नहीं?

क्या दिल्ली में अब बाइक टैक्सी भी सुरक्षित नहीं?

प्रेमिका की हत्या कर बनाया वीडियो

प्रेमिका की हत्या कर बनाया वीडियो

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

LPG Gas Crisis- गैस संकट गहराया, मंदिरों में प्रसाद रुका, शैक्षणिक संस्थानों में भोजन घटा

LPG Gas Crisis- गैस संकट गहराया, मंदिरों में प्रसाद रुका, शैक्षणिक संस्थानों में भोजन घटा

LPG- एलपीजी संकट के बीच राहत, ईरान ने भारतीय जहाजों को दिया रास्ता

LPG- एलपीजी संकट के बीच राहत, ईरान ने भारतीय जहाजों को दिया रास्ता

दहेज में चाहिए गैस सिलेंडर लिखा बोर्ड बना चर्चा का विषय

दहेज में चाहिए गैस सिलेंडर लिखा बोर्ड बना चर्चा का विषय

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870