తెలుగు | Epaper

Bihar- बिहार राज्यसभा चुनाव- 5 सीटें, 6 उम्मीदवार जानिए किसके पास कितनी संपत्ति

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Bihar- बिहार राज्यसभा चुनाव- 5 सीटें, 6 उम्मीदवार  जानिए किसके पास कितनी संपत्ति

नई दिल्ली,। बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होना है। इस बार चुनाव दिलचस्प हो गया है क्योंकि पांच सीटों के लिए कुल छह उम्मीदवार मैदान में हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से पांच और महागठबंधन की तरफ से एक उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया है। सभी उम्मीदवारों ने अपने चुनावी हलफनामे में चल-अचल संपत्ति, नकद राशि, बैंक जमा, गाड़ियों और आय का पूरा विवरण दिया है, जिसके बाद उनकी आर्थिक स्थिति भी चर्चा में आ गई है। एनडीए की ओर से नीतीश कुमार (Nitish Kumar) रामनाथ ठाकुर, नितिन नबीन, शिवेश कुमार राम (Shivesh Kumar Ram) और उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) मैदान में हैं। वहीं महागठबंधन की ओर से अमरेंद्र धारी सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

सबसे अमीर उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह

आरजेडी उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह संपत्ति के मामले में सभी उम्मीदवारों से काफी आगे हैं। उनके हलफनामे के अनुसार उनकी कुल संपत्ति करीब 243 करोड़ रुपये है। इसमें लगभग 206.98 करोड़ रुपये चल संपत्ति और 36.03 करोड़ रुपये अचल संपत्ति शामिल है। उनके पास करीब 4.5 लाख रुपये नकद, 43.20 ग्राम सोना और लगभग 5 किलोग्राम चांदी है। इसके अलावा उनके पास टोयोटा और हुंडई वेन्यू जैसी गाड़ियां भी हैं।

नीतीश कुमार की संपत्ति

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कुल संपत्ति करीब 1.66 करोड़ रुपये बताई गई है। इसमें 17.91 लाख रुपये चल संपत्ति और 1.48 करोड़ रुपये अचल संपत्ति शामिल है। दिल्ली के द्वारका में उनका करीब 1000 वर्ग फुट का फ्लैट है, जिसे उन्होंने वर्ष 2004 में खरीदा था। उनके पास करीब 20 हजार रुपये नकद, 20 ग्राम सोने की अंगूठी और चांदी की अंगूठी है। उनके पास एक फोर्ड इकोस्पोर्ट कार भी है।

रामनाथ ठाकुर की आर्थिक स्थिति

जेडीयू उम्मीदवार रामनाथ ठाकुर की कुल संपत्ति करीब 3.12 करोड़ रुपये है। इनमें 1.64 करोड़ रुपये चल संपत्ति और 1.48 करोड़ रुपये अचल संपत्ति शामिल है। उनके पास लगभग 1.26 लाख रुपये नकद हैं। उनकी सालाना आय करीब 35.77 लाख रुपये बताई गई है।

नितिन नबीन और शिवेश कुमार राम की संपत्ति

बीजेपी उम्मीदवार नितिन नबीन के पास परिवार सहित करीब 3 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनके पास स्कॉर्पियो और इनोवा क्रिस्टा जैसी गाड़ियां हैं और बैंक खातों में लगभग 62 लाख रुपये जमा हैं। हालांकि उनके ऊपर करीब 32 लाख रुपये का कर्ज भी बताया गया है।

वहीं बीजेपी के दूसरे उम्मीदवार शिवेश कुमार राम के पास करीब 3.70 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति बताई गई है। उनके पास स्कॉर्पियो, मारुति और इनोवा क्रिस्टा जैसी गाड़ियां हैं। उनके ऊपर करीब 12.20 लाख रुपये का कर्ज भी है।

उपेंद्र कुशवाहा की संपत्ति

आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की कुल संपत्ति लगभग 80 लाख रुपये बताई गई है। इसमें 44.94 लाख रुपये चल संपत्ति और करीब 35 लाख रुपये अचल संपत्ति शामिल है। उनके पास करीब 70 हजार रुपये नकद, 10 ग्राम सोना और एक टोयोटा कार है।

अन्य पढ़े: PM Modi- एलपीजी संकट पर पीएम मोदी की अपील- शांति रखें, घबराएं नहीं

राजनीतिक रूप से दिलचस्प हुआ चुनाव

पिछले कुछ वर्षों में बिहार में राज्यसभा चुनाव आमतौर पर बिना मतदान के ही संपन्न होते रहे हैं। लेकिन इस बार पांच सीटों पर छह उम्मीदवार होने के कारण मुकाबला दिलचस्प हो गया है। विधानसभा में एनडीए के बहुमत के बावजूद चुनावी नतीजों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है।साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों ने बिहार की राजनीति में अगले मुख्यमंत्री को लेकर भी चर्चाओं का दौर शुरू कर दिया है।

Read More :

राहुल गांधी की नागा माला क्यों खास? जानिए

राहुल गांधी की नागा माला क्यों खास? जानिए

काव्या मारन का बड़ा फैसला, पाक खिलाड़ी से करार

काव्या मारन का बड़ा फैसला, पाक खिलाड़ी से करार

कल है बेटी की शादी, 2000 मेहमानों के लिए खाना कहाँ से बनेगा?

कल है बेटी की शादी, 2000 मेहमानों के लिए खाना कहाँ से बनेगा?

यूपी में झाड़-फूंक के नाम पर चौंकाने वाली घटना

यूपी में झाड़-फूंक के नाम पर चौंकाने वाली घटना

PM Modi- तनाव के बीच भारत की पहल, पीएम मोदी ने ईरान राष्ट्रपति से फोन पर की बात

PM Modi- तनाव के बीच भारत की पहल, पीएम मोदी ने ईरान राष्ट्रपति से फोन पर की बात

National- ब्लड डोनेशन गाइडलाइन पर केंद्र का सख्त रुख, ट्रांसजेंडर को अभी नहीं मिली अनुमति

National- ब्लड डोनेशन गाइडलाइन पर केंद्र का सख्त रुख, ट्रांसजेंडर को अभी नहीं मिली अनुमति

LPG- एलपीजी संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन, लोकसभा में भी हंगामा

LPG- एलपीजी संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन, लोकसभा में भी हंगामा

पुलिस कांस्टेबल संग लिव-इन में रहने वाली युवती ने की आत्महत्या

पुलिस कांस्टेबल संग लिव-इन में रहने वाली युवती ने की आत्महत्या

West Bengal- वामपंथ को सत्ता से हटाकर उभरीं ममता बनर्जी , अब 2026 में अग्निपरीक्षा

West Bengal- वामपंथ को सत्ता से हटाकर उभरीं ममता बनर्जी , अब 2026 में अग्निपरीक्षा

UP- गैस संकट के बीच जमाखोरी का पर्दाफाश, हापुड़ में 55 सिलेंडर बरामद

UP- गैस संकट के बीच जमाखोरी का पर्दाफाश, हापुड़ में 55 सिलेंडर बरामद

झांसी में बर्थडे के दिन युवती की मौत

झांसी में बर्थडे के दिन युवती की मौत

WhatsApp -13 साल से कम यूजर्स के लिए नया फीचर ला रहा व्हाट्सएप

WhatsApp -13 साल से कम यूजर्स के लिए नया फीचर ला रहा व्हाट्सएप

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870