తెలుగు | Epaper

BJP Will Give: ईद पर देशभर के 32 लाख गरीब मुसलमानों को BJP देगी ‘सौगात-ए-मोदी’

digital@vaartha.com
[email protected]
BJP Will Give: ईद पर देशभर के 32 लाख गरीब मुसलमानों को BJP देगी ‘सौगात-ए-मोदी’

भाजपा ने ईद पर 32 लाख गरीब मुसलमानों को ‘सौगात-ए-मोदी’ किट देने की घोषणा की है. इस किट में सेवइयां, खजूर, ड्राई फ्रूट्स, बेसन, घी-डालडा और महिलाओं के लिए सूट के कपड़े होंगे.

ईद के मौके पर भाजपा ने एक ऐसा कदम उठाया है, जो अपने आप में ऐतिहासिक है. जी हां, ईद के मौके पर भाजपा देशभर के गरीब मुसलमानों को बड़ी सौगात देने जा रही है. भाजपा यानी भारतीय जनता पार्टी ने देशभर के 32 लाख गरीब मुसलमानों को ईद के मौके पर ‘सौगात-ए-मोदी’ किट देने की घोषणा की है.  यह अभियान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा चलाया जाएगा, जिसके तहत 32 हजार पार्टी पदाधिकारी 32 हजार मस्जिदों में संपर्क करेंगे. इस पहल का उद्देश्य गरीब मुस्लिम परिवारों को ईद की खुशियां मनाने में सहायता करना है.

सौगात-ए-मोदी

अब सवाल है कि आखिर यह ‘सौगात-ए-मोदी’ किट क्या है, इसमें क्या-क्या होगा. दरअसल, ‘सौगात-ए-मोदी’ किट गरीब मुसलमानों को ईद का तोहफा है. गरीब मुसलमान भी अच्छे से ईद मना सकें, इसलिए भाजपा उन्हें ईद मनाने लिए यह किट दे रही है. इसमें वे जरूरी चीजें होंगी, जिसका इस्तेमाल कर गरीब मुसलमान अपनी ईद मना सकते हैं

सौगात-ए-मोदी किट में क्या-क्या

‘सौगात-ए-मोदी’ किट में ईद के लिए जरूरी सामान शामिल होंगे. मसलन- सेवइयां, खजूर, ड्राई फ्रूट्स, बेसन, घी-डालडा और महिलाओं के लिए सूट के कपड़े. इसके अलावा, किट में कुछ अन्य आवश्यक वस्तुएं भी हो सकती हैं, जो त्योहार के दौरान उपयोगी हों. भाजपा का कहना है कि यह योजना न केवल सहायता प्रदान करेगी, बल्कि मुस्लिम समुदाय को ‘चंद दलालों और ठेकेदारों’ के प्रभाव से बाहर निकालने में भी मदद करेगी.

आज से अभियान का आगाज

भाजपा का यह अभियान 25 मार्च 2025 से शुरू हो रहा है. इसकी शुरुआत नई दिल्ली के गालिब अकादमी से होगी. इसके तहत हर एक भाजपा कार्यकर्ता 100 लोगों से संपर्क करेगा. भाजपा का दावा है कि यह कदम सामाजिक समावेश और गरीबी उन्मूलन की दिशा में एक बड़ा प्रयास है. इस पहल को बिहार सहित कई राज्यों में लागू किया जाएगा, जहां भाजपा की मजबूत उपस्थिति है.

National-राहुल के बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की सफाई, कहा– जाति के आधार पर भेदभाव नहीं

National-राहुल के बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की सफाई, कहा– जाति के आधार पर भेदभाव नहीं

National- तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी तेज, शशिकला ने गठबंधन के दिए संकेत

National- तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी तेज, शशिकला ने गठबंधन के दिए संकेत

Punjab- पंजाब में सत्ता मिलती है तो धर्मांतरण के खिलाफ बनाएंगे सख्त कानून- अमित शाह

Punjab- पंजाब में सत्ता मिलती है तो धर्मांतरण के खिलाफ बनाएंगे सख्त कानून- अमित शाह

कोलकाता में पीएम मोदी का बयान

कोलकाता में पीएम मोदी का बयान

क्या दिल्ली में अब बाइक टैक्सी भी सुरक्षित नहीं?

क्या दिल्ली में अब बाइक टैक्सी भी सुरक्षित नहीं?

प्रेमिका की हत्या कर बनाया वीडियो

प्रेमिका की हत्या कर बनाया वीडियो

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870