Bihar- इंटर परीक्षा 2026 को लेकर BSEB सख्त, 30 मिनट पहले बंद होगा गेट, 10 सेट में पेपर

Read Time:  1 min
इंटर परीक्षा
इंटर परीक्षा
FONT SIZE
GET APP

पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी तक राज्य भर के 1,762 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। नकल रोकने और परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए इस बार बोर्ड ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

दो स्तर पर होगी परीक्षार्थियों की जांच

बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर (Anand Kishore) ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों की दो बार तलाशी ली जाएगी। पहली जांच परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय होगी, जबकि दूसरी तलाशी परीक्षा कक्ष में वीक्षक द्वारा की जाएगी। 25 परीक्षार्थियों की जांच के लिए एक वीक्षक की तैनाती की गई है।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध

परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन (Mobile Phone) ब्लूटूथ, पेजर, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, स्मार्ट वॉच, मैग्नेटिक वॉच सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। केंद्र पर पकड़े जाने पर परीक्षार्थी को परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा।

10 सेटों में मिलेगा प्रश्न पत्र

इस बार प्रश्न पत्र 10 अलग-अलग सेटों में तैयार किए गए हैं। प्रत्येक सेट में प्रश्नों का क्रम अलग होगा। एक ही बेंच पर बैठने वाले परीक्षार्थियों को अलग-अलग सेट का प्रश्न पत्र दिया जाएगा, जिससे नकल की संभावना पूरी तरह खत्म की जा सके।

13.18 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 13 लाख 17 हजार 846 परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। इनमें 6 लाख 75 हजार 844 छात्राएं और 6 लाख 42 हजार 002 छात्र शामिल हैं।

दो पालियों में होगी परीक्षा, समय से पहले बंद होगा गेट

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

  • प्रथम पाली: सुबह 9:30 बजे से
    • प्रवेश सुबह 8:30 बजे से
    • मुख्य द्वार 9:00 बजे बंद
  • द्वितीय पाली: दोपहर 2:00 बजे से
    • प्रवेश दोपहर 1:00 बजे से
    • मुख्य द्वार 1:30 बजे बंद

निर्धारित समय के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

केंद्र के 200 मीटर तक निषेधाज्ञा

परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 लागू रहेगी। अनधिकृत प्रवेश या जबरन घुसने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

परीक्षार्थियों के लिए जरूरी निर्देश

  • भीड़ से बचने के लिए समय से पहले केंद्र पहुंचें
  • जाम की स्थिति को ध्यान में रखकर घर से निकलें
  • जरूरी दस्तावेजों की सूची पहले ही जांच लें

अन्य महत्वपूर्ण बातें

  • नियमों के उल्लंघन पर दो वर्षों तक बोर्ड परीक्षा से निष्कासन
  • सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी की व्यवस्था
  • प्रत्येक जिले में शिक्षा विभाग द्वारा नोडल पदाधिकारी की तैनाती

अन्य पढ़े: ट्रम्प अकाउंट: अमेरिका में पैदा होने वाले हर बच्चे को मिलेंगे ₹92 हजार

दुविधा पर हेल्पलाइन से लें सहायता

परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के समाधान के लिए 1 फरवरी से 24 घंटे कंट्रोल रूम कार्य करेगा।
हेल्पलाइन नंबर:
📞 0612-2232257
📞 0612-2232227

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।