BYD overtakes Tesla : वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। चीन की कंपनी BYD ने 2025 में बिक्री के मामले में अमेरिकी कंपनी Tesla को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे बड़ी EV निर्माता कंपनी का ताज हासिल कर लिया है।
2025 में BYD ने कुल 22.6 लाख बैटरी से चलने वाली इलेक्ट्रिक कारें बेचीं, जबकि टेस्ला की बिक्री 16.4 लाख यूनिट तक सीमित रही। टेस्ला की कुल डिलीवरी में पिछले साल की तुलना में करीब 9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
Read also : News Hindi : दक्षिण मध्य रेलवे पर क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न
अमेरिका में 7,500 डॉलर की टैक्स छूट खत्म होना, (BYD overtakes Tesla) सीईओ Elon Musk के बयानों को लेकर राजनीतिक विरोध और चीनी व यूरोपीय कंपनियों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा टेस्ला के लिए चुनौती बनी। इसके उलट, चीन का विशाल EV बाजार BYD के लिए बड़ा अवसर साबित हुआ।
हालांकि, निवेशकों को अब भी टेस्ला के भविष्य पर भरोसा है। मस्क का फोकस रोबोटैक्सी, एनर्जी स्टोरेज और रोबोटिक्स पर है। साथ ही, सस्ते मॉडल लॉन्च करने की रणनीति से कंपनी आने वाले समय में बिक्री को फिर से रफ्तार दे सकती है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :