పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Uttar Pradesh : ललितपुर मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही का मामला

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: May 15, 2026 • 12:26 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

दाएं जबड़े के दर्द में हुआ गलत ऑपरेशन

ललितपुर मेडिकल कॉलेज में एक मरीज के दाएं जबड़े में दर्द था, लेकिन डॉक्टरों ने कथित तौर पर बाएं जबड़े का ऑपरेशन कर दिया।

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिला मेडिकल कॉलेज में एक डेंटिस्ट पर मरीज के गलत जबड़े का ऑपरेशन करने और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगा है. पीड़ित परिवार ने डीएम और वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है.

Lalitpur District Hospital Negligence: उत्तर प्रदेश के ललितपुर (Lalitpur) जिले में स्थित जिला मेडिकल कॉलेज एक बार फिर विवादों के घेरे में है. स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के सरकारी दावों के बीच यहां के एक डॉक्टर के अमर्यादित व्यवहार और चिकित्सकीय लापरवाही ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है. मामला एक डेंटिस्ट की ओर से मरीज के गलत जबड़े का ऑपरेशन करने और विरोध करने पर मारपीट से जुड़ा है।

जानकारी के अनुसार, जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के नेहरू नगर में रहने वाले (Jagdish Ahirwar) जगदीश अहिरवार की बेटी के दाएं जबड़े में लंबे समय से दर्द था. बेटी की परेशानी दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही थी. पिता बेटी के इलाज के लिए उसे लेकर जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात डेंटिस्ट डॉक्टर दीपक जैन से हुई. डॉक्टर जैन युवती के जबड़े की जांच के बाद ऑपरेशन की सलाह दी. पिता का आरोप है कि डॉक्टर दीपक जैन ने उनसे ऑपरेशन के लिए 35 हजार रुपए ले लिए।

अन्य पढ़े: BRICS- ब्रिक्स बैठक में बढ़ा कूटनीतिक तनाव, ईरान-यूएई विवाद में रूस को करना पड़ा हस्तक्षेप

जिला अस्पताल के डेंटिस्ट की लापरवाही

हालांकि, इसके बावजूद डाक्टर ने घोर लापरवाही दिखाते हुए युवती के दाएं जबड़े की जगह बाएं जबड़े का ऑपरेशन कर दिया. इस दौरान जब युवती दर्द होने पर आपत्ति जताई तो डॉक्टर ने ऑपरेशन थियेटर में ही उसकी साथ मारपीट की. गलत ऑपरेशन के बाद जब युवती बाहर आई तो उसने अपनी आपबीती पिता को बताई. पिता ने इस लापरवाही और दुर्व्यवहार पर विरोध जताया तो उनके साथ भी बदतमीजी की गई।

भ्रष्टाचार की खुली पोल

इस घटना ने सरकारी अस्पताल की व्यवस्था और भ्रष्टाचार की पोल खोल कर रख दी है. पीड़ित पिता ने डॉक्टर की तानाशाही के खिलाफ डीएम और जिला मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित परिवार काफी डरा हुआ है. सात ही बेटी के जबड़े को लेकर भी चिंता में है. फिलहाल, इस मामले पर स्वास्थ्यविभाग की कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #MedicalNegligence #LalitpurNews #UttarPradeshNews #HealthcareIssue

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.