UP News : 5 दिनों में महिला ने दिया 4 बच्चों को दिया जन्म

Read Time:  1 min
4 बच्चों
4 बच्चों
FONT SIZE
GET APP

2 लड़के और 2 लड़कियां सुरक्षित

UP News: 5 दिनों में 4 बच्चों को जन्म देने वाली महिला संभल जिले के असमोली क्षेत्र की है. एक साथ चार बच्चों की मां बनी 31 वर्षीय अमीना की प्रेग्नेंसी हाई रिस्क कैटेगरी में लिस्ट थी. सबसे खास बात यह रही कि सभी बच्चों का जन्म सामान्य प्रसव से हुआ. बच्चों की डिलीवरी के बाद मां और चारों नवजात डॉक्टरों की निगरानी में हैं और सभी की हालत स्थिर है।

Mircale Baby Delivery: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक बेहद दुर्लभ मामला सामने आया है, जहां एक 31 वर्षीय महिला ने 5 दिनों के भीतर 4 बच्चों को जन्म दिया है. यह पहला ऐसा मामला है जब पांच दिन के अंतराल में किसी महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया है. प्रसूता की डिलीवरी (Baby Delivery) कराने वाले डाक्टरों ने बताया कि शुरूआती जांच और अल्ट्रासाउंड में ही उन्हें पता चल गया था कि महिला के गर्भ में चार बच्चे पल रहे हैं।

जोखिम के बावजूद परिवार ने बच्चों को जन्म देने का फैसला किया

रिपोर्ट के मुताबिक दुर्लभ घटना तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (TMU) अस्पताल की है. डॉक्टरों के मुताबिक प्रसूता के परिवार को महिला के गर्भावस्था के जोखिम के बारे में जानकारी दी गई थी, लेकिन परिवार ने चारों बच्चों को जन्म देने का फैसला किया. अमीना की शुरुआती जांच में ही पता चल गया था कि महिला के गर्भ में चार बच्चे हैं, जिसके बाद से अस्पताल की विशेष मेडिकल टीम लगातार महिला की निगरानी कर रही थी।

अन्य पढ़े: Gujarat News: AC ऑन करते ही निकले तीन जहरीले सांप, मचा हड़कंप

किसी महिला द्वारा 5 दिन में 4 बच्चों का जन्म देने का पहला मामला 

गौरतलब है किसी महिला द्वारा 5 दिन चार बच्चों का जन्म देने का यह पहला मामला है. महिला को 6 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 9 मई को अमीना ने सामान्य प्रसव से एक बेटे को जन्म दिया. इसके बाद 14 मई को दोबारा प्रसव हुआ, जिसमें एक बेटा और दो बेटियों का जन्म हुआ. इस तरह कुल 5 दिन में चार बच्चों को जन्म दिया, जिसमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।