DMRC Hydrogen Bus : पेट्रोल, डीजल नहीं, पानी से तैयार होगा ईंधन…

Read Time:  1 min
DMRC
DMRC
FONT SIZE
GET APP

दिल्ली में शुरू हुई खास बस, जानें रूट और किराया

दिल्ली में एक खास बस सेवा शुरू की गई है, जिसमें पेट्रोल या डीजल नहीं बल्कि पानी से तैयार होने वाले ईंधन (हाइड्रोजन तकनीक) का उपयोग किया जा रहा है।

DMRC Hydrogen Bus: दिल्ली में (DMRC) ने हाइड्रोजन से चलने वाली शटल बस सेवा शुरू की है. इंडियन ऑयल की ओर से उपलब्ध कराई गई इन मॉडर्न बसों में GPS और CCTV जैसी सुविधाएं दी गई हैं. यह सेवा केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन के बीच चलेगी।

पेट्रोल, डीजल और (CNG) के दामों में बढ़ोतरी की खबरों के बीच केंद्र सरकार ने सड़कों पर पानी से चलने वाली बस उतार दी है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ये बस न तो पेट्रोल से चलती है और न ही डीजल और गैस से, ये बस चलती है हाइड्रोजन से।

दरअसल, हाइड्रोजन बसें हाइड्रोजन फ्यूल सेल से चलने वाली एक प्रकार की इलेक्ट्रिक बस हैं, जो हाइड्रोजन फ्यूल सेल का इस्तेमाल करके बस के अंदर ही बिजली पैदा करती हैं.DMRC ने आज से सड़क पर हाइड्रोजन से चलने वाली बसों को फीडर बस के तौर पर उतार दिया है. इससे पहले ये हाइड्रोजन बसें ट्रायल के तौर पर ही चल रही थीं।

अन्य पढ़े: National- ईंधन ने बढ़ाई महंगाई की चिंता : पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये महंगा, आज से नई कीमतें लागू

DMRC के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में हाइड्रोजन से चलने वाली शटल बस सेवा शुरू की गई है. यह सेवा केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशनों के बीच लास्ट-माइल कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

जानकारी के मुताबिक, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने DMRC को पूरी तरह से हाइड्रोजन ईंधन पर चलने वाली 2 मॉडर्न बसें उपलब्ध कराई हैं. इन बसों में 35 यात्रियों के बैठने की क्षमता है और सुरक्षा के लिए इनमें GPS ट्रैकिंग व CCTV कैमरे लगाए गए हैं।

कब-कब और कहां से कहां के बीच चलेंगी ये बसें?

यह “शटल बस सेवा” सोमवार से शुक्रवार तक यानी सभी वीक डेज पर (सरकारी छुट्टियों को छोड़कर) सुबह 8:30 बजे से लेकर दिन में 12:30 बजे तक और दोपहर 3:30 बजे से लेकर शाम 6:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

बस हर 30 मिनट में उपलब्ध होगी और क्लॉकवाइज व एंटी-क्लॉकवाइज दिशा में चलेगी. इस दौरान ये बसें कर्तव्य भवन, विज्ञान भवन, निर्माण भवन, अकबर रोड, बड़ौदा हाउस, नेशनल स्टेडियम, नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट्स, इंडिया गेट और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन सहित महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालयों और स्थलों को कवर करेंगी।

कितना रखा गया है किराया?

DMRC के मुताबिक, इन बसों का किराया कम रखा गया है. न्यूनतम किराया 10 रुपए और अधिकतम 15 रुपए रखा गया है. इसका भुगतान यात्री नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड, UPI और नकद के जरिए कर सकते हैं. DMRC इन बसों का संचालन और टिकटिंग की जिम्मेदारी संभालेगा, जबकि इंडियन ऑयल ड्राइवरों और हाइड्रोजन ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित करेगा।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।