Chhattisgarh : आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर तीन नक्सली लीडर ढेर

Read Time:  1 min
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़
FONT SIZE
GET APP

सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जब छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली लीडरों को मार गिराया गया।

मारे गए नक्सलियों की पहचान

1. गजरला नागेश – 40 लाख का इनामी

  • गजरला नागेश पर 40 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
  • वह लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था।

गजरला पर केस

10 फरवरी 2012 को गजरला रवि ने अपने साथियों के साथ बीएसएफ की टीम पर हमला किया। कमांडेंट सहित तीन जवानों को मार दिया और उनके हथियार लूट लिए। 2014 से फरार था। छत्तीसगढ़ में एक्टिव था।

13 दिन पहले दो नक्सली लीडर भास्कर, सुधाकर मारे गए

बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी मेंबर सुधाकर उर्फ नर सिंहाचलम मारा गया था। वो आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में वांटेड था। सुधाकर पर 1 करोड़ रुपए का इनाम भी घोषित था।

वहीं 12 दिन पहले बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने 45 लाख रुपए के इनामी 3 नक्सली भास्कर (45 साल) को भी मार गिराया। मुठभेड़ इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में हुई, यहां जवानों ने भास्कर के शव के साथ ही ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए थे।

शाह का दावा- मार्च 2026 तक नक्सलियों का सफाया होगा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूरे देश से नक्सलवाद को खत्म करने की डेडलाइन मार्च 2026 तय की है। उन्होंने ये बात अगस्त 2024 में में बस्तर दौरे के दौरान कही थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि सरेंडर पॉलिसी, हमले और विकास के दम पर नक्सलियों को खत्म किया जाएगा।

शाह का यह दावा इसलिए भी मजबूत माना जा रहा है क्योंकि नक्सलियों के गढ़ फोर्सेस लगातार अभियान चला रही है। लगातार नक्सलियों का एनकाउंटर हो रहा है। इससे नक्सलियों के पैर उखड़ रहे हैं। फोर्स नक्सलियों की मांद में घुसकर उनसे टक्कर ले रही है।

Read more: Chhattisgarh : नक्सलियों का हथियार सप्लायर गिरफ्तार, सामान जब्त

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।