పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Chirag Paswan: चिराग पासवान 243 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: June 9, 2025 • 10:27 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

चिराग पासवान ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनावी तैयारी कर रही है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि कितनी सीटों पर पार्टी उम्मीदवार उतारेगी, यह एनडीए के शीर्ष नेतृत्व के निर्णय के बाद तय होगा। उनका लक्ष्य है कि जितनी भी सीटों पर पार्टी चुनाव लड़े, वहां 100% सफलता दर हासिल की जाए ।

गठबंधन और नेतृत्व की स्थिति

केंद्रीय मंत्री और एलजेपी रामविलास

केंद्रीय मंत्री और एलजेपी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान के एक बयान से चुनावी माहौल गर्म हो गया है. उन्होंने एक रैली में कुछ ऐसा कहा, जिस पर सियासी चर्चा चल रही है. चिराग ने कहा है कि वो बिहार से चुनाव लड़ेंगे. आगे ये भी कहा कि 243 सीटों पर वो चुनाव लड़ेंगे. बिहार विधानसभा में कुल सीटें भी इतनी ही हैं. तो क्या एनडीए में शामिल चिराग पासवान सभी सीटों से उम्मीदवार उतारेंगे?

राजनीति संकेतों का खेल है. चिराग पासवान की पार्टी एनडीए की सहयोगी है. उनके इस बयान में सियासी मैसेजिंग है. चिराग पासवान ने कहा, मैं बिहार से चुनाव लड़ूंगा. मैं बिहार की 243 सीटों पर चुनाव लड़ूंगा. मैं बिहार की हर एक सीट से बिहार को फर्स्ट और बिहारियों को फर्स्ट बनाने के लिए चुनाव लड़ूंगा. मैं बिहार से चुनाव नहीं लड़ूंगा, मैं बिहार के लिए चुनाव लड़ूंगा. मैं बिहारियों के लिए चुनाव लड़ूंगा।

राजनीति संकेतों का खेल है. चिराग पासवान की पार्टी एनडीए की सहयोगी है. उनके इस बयान में सियासी मैसेजिंग है. चिराग पासवान ने कहा, मैं बिहार से चुनाव लड़ूंगा. मैं बिहार की 243 सीटों पर चुनाव लड़ूंगा. मैं बिहार की हर एक सीट से बिहार को फर्स्ट और बिहारियों को फर्स्ट बनाने के लिए चुनाव लड़ूंगा. मैं बिहार से चुनाव नहीं लड़ूंगा, मैं बिहार के लिए चुनाव लड़ूंगा. मैं बिहारियों के लिए चुनाव लड़ूंगा।

ऐसे में मेरे पिता आप हैं

चिराग पासवान ने कहा, अब मेरे पिता इस दुनिया में नहीं हैं. जिनको मेरा पिता बनना था उन्होंने भी मुझे घर से बाहर निकाल दिया. ऐसे में मेरे पिता आप हैं, मेरी मां आप हैं. मेरे भाई आप हैं। मेरी बहन आप हैं. मेरा परिवार आप हैं। इस तरह चिराग पासवान ना केवल चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं बल्कि वो अपने पिता रामविलास पासवान का भी नाम ले रहे हैं।

उनकी तस्वीर भी मंच पर नजर आई. भाषण के दौरान अपने परिवार से मिले धोखे का भी जिक्र किया. यानी वो लोगों के साथ भावनात्मक रूप से भी जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं. चुनाव और सीटों की घोषणा चिराग पासवान ने शाहाबाद में नव संकल्प रैली में की. रैली के बाद जो पोस्टर जारी किया गया उसमें नव संकल्प के साथ नव नेतृत्व भी लिखा हुआ है।

ये चिराग की अंतिम घोषणा नहीं

इस नव नेतृत्व शब्द पर नया विवाद शुरू हो गया. हालांकि ये चिराग की अंतिम घोषणा हो ये जरूरी नहीं. राजनीति में वक्त के हिसाब से दांव बदलते रहते हैं. अभी बिहार में एनडीए के अंदर ना तो सीटों का बंटवारा हुआ है. नेतृत्व को लेकर भी तस्वीर बहुत साफ नहीं है. अलग-अलग तरह के बयान आते रहते हैं. वैसे सीट बंटवारे पर तीन दिन पहले सूत्रों से ये खबर आई थी कि बिहार में जेडीयू और बीजेपी लगभग बराबर सीट पर लड़ सकती है।

वहीं, सहयोगियों के लिए 40 सीटें छोड़ी जाएंगी, जिनमें 25 से 28 सीटें एलजेपी को मिल सकती हैं. बाकी बची 10 से 15 सीटें अन्य सहयोगी दलों को दी जाएंगी. ये खबर आने के ठीक एक दिन बाद रविवार को रैली में चिराग पासवान का ये कहना कि वो 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। ये महज संयोग नहीं हो सकता। ये चर्चा पहले से थी कि वो बिहार में किसी सामान्य वर्ग की सीट से विधायक का चुनाव लड़ेंगे लेकिन 243 सीटों पर लड़ेंगे, ये कल उन्होंने कहा है तो इसके मायने क्या हैं?

अटकलें ये भी लगाई जा रही हैं

Read more: दिल्ली उच्च न्यायालय ने खारिज की Chirag Paswan के निर्वाचन के खिलाफ याचिका

#Chirag Paswan Breaking News In Hindi Headlines in Hind Hindi News Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi News in Hindi today hindi vaartha news today news ताज़ा ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़ हिन्दी समाचार

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.