Bihar : सीएम नीतीश ने पिंक बसों को दिखाई हरी झंडी

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिंक बसों को हरी झंडी दिखा दी है, जिसके बाद आज से इसका परिचालन शुरू हो गया. सीएम नीतीश ने सुगम परिवहन को लेकर महिलाओं के लिए 20 पिंक बसों एवं राज्य अन्तर्गत 166 डिलक्स बसों के परिचालन का लोकार्पण किया.

  • 20 पिंक बसों एवं राज्य अन्तर्गत 166 डिलक्स बसों के परिचालन का लोकार्पण किया
  • पहले चरण में ये बसें राज्य के कुल 6 शहरों में चलेंगी
  • पिंक बसों की कंडक्टर महिलाएं होंगी.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सुगम परिवहन को लेकर महिलाओं के लिए 20 पिंक बसों एवं राज्य अन्तर्गत 166 डिलक्स बसों के परिचालन का लोकार्पण किया. परिवहन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 1 अणे मार्ग से मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया. 

यात्रियों का विभिन्न जगहों पर आना-जाना होगा सुगम

बता दें कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बसों को रवाना करने के पहले बसों का निरीक्षण किया और उसमें उपलब्ध कराये जानेवाली सुविधाओं की जानकारी ली. राज्य के विभिन्न जिलों के लिए 166 डिलक्स बसों का परिचालन शुरू किया गया है. इससे राज्य के अंदर यात्रियों का विभिन्न जगहों पर आना-जाना सुगम होगा. साथ ही उनका सफर आरामदायक होगा.

पिंक बस के लिए पुरूष ड्राइवर ही होंगे

वहीं, पहले चरण में ये बसें राज्य के कुल 6 शहरों में चलेंगी. 20 बसों में पटना के लिए 8, दरभंगा के लिए 2, मुजफ्फरपुर के लिए 4, भागलपुर के लिए 2, गया के लिए 2 बसें और पूर्णिया के लिए 2 हैं. फिलहाल, पिंक बस के लिए महिला ड्राइवर नहीं मिल पाई है, इसलिए पुरूष ड्राइवर ही होंगे. तो वहीं पिंक बसों की कंडक्टर महिलाएं होंगी.

बता दें कि, महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा उठाया गया यह महत्वपूर्ण कदम है जिसके तहत 20 पिंक बसों का परिचालन शुरू किया गया है. इससे महिलाओं का सफर सुरक्षित और आरामदायक होगा और उन्हें आवागमन में काफी सहूलियत होगी.

Read more : वज्रपात गिरने से एक जवान शहीद, 3 घायल

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।