తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : अमित शाह पर कांग्रेस का वार: बिहार में महागठबंधन की बनेगी सरकार

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : अमित शाह पर कांग्रेस का वार: बिहार में महागठबंधन की बनेगी सरकार

नई दिल्ली,। गृह मंत्री अमित शाह के इस दावे पर कि बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 243 में से 160 से अधिक सीटें मिलेंगी, कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। पार्टी ने आरोप लगाया कि शाह वोट चोरी (Vote Chori) और वोट रेवड़ी की राजनीति के सहारे ऐसी उम्मीद जता रहे हैं, लेकिन बिहार की जागरूक जनता उनकी इस साजिश को नाकाम कर देगी।

जयराम रमेश का तंज– वीसी का नया मतलब ‘वोट चोरी’

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, कि शिक्षा जगत में वीसी का मतलब कुलपति होता है, स्टार्ट-अप की दुनिया में वीसी का मतलब वेंचर कैपिटल होता है और सेना में वीसी का अर्थ वीर चक्र होता है। लेकिन आज राजनीति में वीसी का नया मतलब है– वोट चोरी।

भाजपा पर ‘वीसी और वीआर रणनीति’ का आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में भाजपा और उसके सहयोगी वीसी (वोट चोरी) और वीआर (वोट रेवड़ी) की रणनीति से चुनाव जीतना चाहते हैं। जयराम रमेश ने कहा, कि गृह मंत्री ने आत्मविश्वास के साथ ऐलान किया है कि राजग को 160 से अधिक सीटें मिलेंगी। लेकिन बिहार की राजनीतिक रूप से सजग जनता इन षड्यंत्रों को परास्त करेगी।

“महागठबंधन जीतेगा, झटका दिल्ली को लगेगा”

कांग्रेस नेता ने कहा कि महागठबंधन जीतेगा और इसका पहला झटका दिल्ली की सत्ता में बैठे लोगों को लगेगा।

शाह ने जताया था 160 से ज्यादा सीटों का भरोसा

कांग्रेस का यह बयान ऐसे समय में आया है जबकि भाजपा लगातार बिहार में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में लगी हुई है। अमित शाह ने हाल ही में चुनावी रैली के दौरान कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और राजग की एकजुटता के बल पर राज्य में 160 से अधिक सीटें जीतना तय है।

चुनावी जंग में और तेज़ी

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बिहार का चुनावी माहौल अभी पूरी तरह खुला है। राजग और महागठबंधन दोनों ही अपने-अपने वोट बैंक को साधने की कोशिशों में जुटे हैं। गृह मंत्री अमित शाह के दावे और कांग्रेस के पलटवार से यह साफ है कि चुनावी जंग तेज़ होती जा रही है।

Read More :

Latest News : करूर हादसे की जगह पर NDA का प्रतिनिधि समूह जाएगा

Latest News : करूर हादसे की जगह पर NDA का प्रतिनिधि समूह जाएगा

Latest News : कोल्हापुर में ओवैसी के खिलाफ प्रदर्शन क्यों हो रहा है

Latest News : कोल्हापुर में ओवैसी के खिलाफ प्रदर्शन क्यों हो रहा है

Latest News : “भारत-भूटान के बीच ट्रेन सेवा का रास्ता साफ”

Latest News : “भारत-भूटान के बीच ट्रेन सेवा का रास्ता साफ”

Latest News-Maharashtra : पत्नी की खुदकुशी के बाद पति ने भी दी जान

Latest News-Maharashtra : पत्नी की खुदकुशी के बाद पति ने भी दी जान

Latest News-MP : गरबा डांस के दौरान महिला की मौत

Latest News-MP : गरबा डांस के दौरान महिला की मौत

Latest Hindi News : सर्वे रिपोर्ट : बिहार में बदल रही है बयार, तेजस्वी को बढ़त

Latest Hindi News : सर्वे रिपोर्ट : बिहार में बदल रही है बयार, तेजस्वी को बढ़त

Latest News-Haryana : मंदिर जा रही कार को SUV ने मारी टक्कर

Latest News-Haryana : मंदिर जा रही कार को SUV ने मारी टक्कर

Latest News : बरेली हिंसा, दूसरा मास्टरमाइंड नदीम गिरफ्तार

Latest News : बरेली हिंसा, दूसरा मास्टरमाइंड नदीम गिरफ्तार

Latest News : लेह-लद्दाख में हिंसा के बाद तनाव: हालात गंभीर

Latest News : लेह-लद्दाख में हिंसा के बाद तनाव: हालात गंभीर

Latest Hindi News : राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी, कांग्रेस ने शाह को लिखा पत्र

Latest Hindi News : राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी, कांग्रेस ने शाह को लिखा पत्र

Latest News : पटना में शुरू होगी वाटर मेट्रो, गंगा के रास्ते जाम से मुक्ति

Latest News : पटना में शुरू होगी वाटर मेट्रो, गंगा के रास्ते जाम से मुक्ति

Latest News : एक्ट्रेस रीता शर्मा के घर आग लगने से दो बच्चों की मौत

Latest News : एक्ट्रेस रीता शर्मा के घर आग लगने से दो बच्चों की मौत

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870