తెలుగు | Epaper

Shubhanshu Return : शुभांशु शुक्ला की ISS से वापसी

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Shubhanshu Return : शुभांशु शुक्ला की ISS से वापसी

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) और उनके तीन साथियों की पृथ्वी पर वापसी अब नजदीक है. ये सभी अंतरिक्ष (space) यात्री 26 जून को एक्सिओम स्पेस के मिशन Axiom-4 के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पहुंचे थे. जानकारी के अनुसार, शुभांशु 14 जुलाई को ISS से वापसी की यात्रा शुरू करेंगे

नासा के अनुसार उनका स्पेसक्राफ्ट धरती के वायुमंडल में धीरे-धीरे प्रवेश करेगा और फिर 15 जुलाई को अमेरिका के कैलिफोर्निया तट के पास समुद्र में स्प्लैशडाउन करेगा. शुभांशु शुक्ला Shubhanshu Shukla की वापसी पर उनके पिता ने कहा कि 15 जुलाई को वह पृथ्वी पर वापस आ जाएगा. कल, 14 जुलाई को अनडॉकिंग होगी शाम 4.30 बजे के करीब।

शुभांशु शुक्ला Shubhanshu Shukla का इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से वापसी का काउंटडाउन शुरू हो गया है. शुभांशु शुक्ला के पिता ने कहा, “वो जल्दी से जल्दी वापस आ आए, हम लोगों को बहुत खुशी है. हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वो सकुशल वापस आ जाएं. हमारी दुआएं उनके साथ हैं. जब मेरी बात उनसे हुई थी, तब वो बिल्कुल ठीक थे. उन्होंने बताया कि हमारे सभी काम समय पर हुए. कोई दिक्कत नहीं होगी. वहां लैब कैसी है? सोते कहां हैं? सूरज कैसे उगता है? यह सब कुछ उन्होंने हमें दिखाया. बड़ा अच्छा लगा उन्हें वहां प्रसन्न देखकर. यह हमारे लिए गर्व का पल है. हम अच्छी तरह उनका स्वागत करेंगे. उनका सम्मान करेंगे।”

“बाहें फैला कर उनका स्वागत करेंगे”

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की मां आशा शुक्ला ने कहा, “इससे खुशी की बात और क्या हो सकती है कि हमारा बेटा मिशन से वापस आ रहा है. अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा करें, जल्द धरती पर वापस आकर हमसे मिलें. अपने बेटे के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते रहते हैं. हमें कोई डर नहीं है. हम बांहे फैला कर उनका स्वागत करेंगे, बस वो जल्दी आ जाएं।

इस मिशन की शुरुआत 25 जून को हुई थी जब स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट ‘ग्रेस’ को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था।

शुभांशु शुक्ला कौन हैं?

 भारतीय वायु सेना के एक ग्रुप कैप्टन और परीक्षण पायलट हैं, और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक अंतरिक्ष यात्री भी हैं। वह वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए एक्सिओम मिशन 4 में मिशन पायलट के रूप में सेवारत हैं, जो एक निजी तौर पर आयोजित मिशन है। 

शुभांशु शुक्ला का रैंक क्या है?

वायु सेना में करियर। 2025 तक, शुक्ला ग्रुप कैप्टन के पद पर हैं। वह एक योग्य परीक्षण पायलट हैं, जिनके पास सुखोई Su-30MKI, मिग-21, मिग-29, SEPECAT जगुआर, BAE हॉक, डोर्नियर 228 और एंटोनोव An-32 सहित विभिन्न प्रकार के विमानों पर 2,000 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है।

Read Also: Axiom-4 Mission: अंतरिक्ष से धरती पर 14 जुलाई को लौटेंगे शुभांशु शुक्ला

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

पश्चिम उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज

पश्चिम उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज

WB- चुनाव आयोग का एक्शन- सीएम ममता के भाषण पर मांगी रिपोर्ट, एसआई निलंबित

WB- चुनाव आयोग का एक्शन- सीएम ममता के भाषण पर मांगी रिपोर्ट, एसआई निलंबित

PM Modi- उत्तर प्रदेश में विकास की नई उड़ान जेवर एयरपोर्ट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

PM Modi- उत्तर प्रदेश में विकास की नई उड़ान जेवर एयरपोर्ट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870