‘Dacoit teaser : अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म ‘डेकोइट’ का टीज़र रिलीज हो गया है। टीज़र देखकर साफ है कि यह एक मास एक्शन लव स्टोरी होने वाली है। दमदार एक्शन सीक्वेंस, स्टाइलिश विजुअल्स और पावरफुल बैकग्राउंड स्कोर ने दर्शकों का ध्यान खींचा है।
इस बाइलिंगुअल फिल्म का निर्देशन शानिल डियो कर रहे हैं और इसे अन्नपूर्णा स्टूडियोज़ के बैनर तले सुप्रिया यारलगड्डा प्रोड्यूस कर रही हैं। फिल्म में अनुराग कश्यप, प्रकाश राज और सुनील अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। टीज़र रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
Read also : News Hindi : सर्वश्रेष्ठ पत्रिकाओं को 8 शील्ड प्रदान की गईं
अब तक अपने क्लास और स्टाइलिश एक्शन रोल्स के लिए पहचाने जाने वाले अदिवी शेष इस बार एक पूरी तरह मास किरदार में दिखाई दे रहे हैं। टीज़र को (‘Dacoit teaser) आउट-एंड-आउट एक्शन के साथ एडिट किया गया है, वहीं “यह एक प्रेम कहानी है” टैगलाइन यह इशारा देती है कि फिल्म में एक हिंसक लेकिन इमोशनल लव स्टोरी देखने को मिलेगी।
टीज़र में नागार्जुन की फिल्म ‘हैलो ब्रदर’ के सुपरहिट गाने ‘कन्नेपिट्टारो कन्नु कोट्टरों’ का रीमिक्स खास आकर्षण बना है। अनुराग कश्यप का इस गाने को गुनगुनाना यह संकेत देता है कि यह थीम फिल्म में बार-बार सुनाई दे सकती है। भीम्स का म्यूज़िक फिल्म को और मजबूती देता है।
‘डेकोइट’ को 2026 उगादी के मौके पर 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है। कुल मिलाकर, टीज़र ने फिल्म के लिए जबरदस्त बज़ और एक्साइटमेंट पैदा कर दिया है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :