टावर गिरने से किसी की हताहत होने की खबर नहीं
राजधानी दिल्ली में रविवार तड़के भारी बारिश और तूफान के कारण सफदरजंग एंक्लेव बी2 ब्लॉक में एक टावर गिर गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। ‘आप’ के पूर्व विधायक सोमनाथ भारती ने इस घटना की जांच की मांग की है। मालवीय नगर विधानसभा से आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक सोमनाथ भारती ने कहा, ‘यहां के निवासियों ने इस टावर को यहां न लगने देने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन किसी अधिकारी ने उनकी बात नहीं सुनी। अगर यह टावर लोगों के घरों की तरफ या सुबह के समय गिरता, तो इससे कई लोगों की जान जा सकती थी। यह कुप्रबंधन है।
बारिश और हवाओं से तापमान में गिरावट
भीषण गर्मी के बीच दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार तड़के चली तेज तूफानी हवाओं और भारी बारिश के कारण कल रात सफदरजंग एंक्लेव में एक मोबाइल टावर गिर गया। इससे इलाके की एक सड़क का हिस्सा बाधित हो गया। इस घटना से इलाके के लोगों में डर का माहौल है। हालांकि, बारिश और हवाओं से तापमान में गिरावट आई और हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।

तेज बारिश और 80-100 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलीं
मौसम विभाग (आईएमडी) ने शहर के लिए भयंकर आंधी और तेज हवा की चेतावनी जारी की थी, जिसमें निवासियों को घर के अंदर रहने की चेतावनी दी गई। आईएमडी के अनुसार, “सुबह के समय राजधानी में गरज और बिजली के साथ मध्यम से तेज बारिश और 80-100 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलीं।” सफदरजंग में तो तड़के ओलावृष्टि और गरज के साथ बौछारें दर्ज की गईं। आईएमडी ने कहा कि पहले तूफान में 82 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जबकि दूसरे में हवा की अधिकतम गति 104 किमी प्रति घंटे थी। मौसम विभाग ने निवासियों से सावधानी बरतने का आग्रह किया। आईएमडी की सलाह में कहा गया है, ‘घर के अंदर रहें और जब तक जरूरी न हो यात्रा करने से बचें, क्योंकि उड़ते हुए मलबे और लो विजिबिलिटी के कारण सड़कों पर खतरा है।”
- Hyderabad : पीएम ने हैदराबाद में सिंधु अस्पताल का किया उद्घाटन
- Hyderabad : सीएम का प्रधानमंत्री मोदी से लंबित तेलंगाना परियोजनाओं को शीघ्र मंजूरी देने का आग्रह
- Meet : पीएम मोदी ने एपी के सीएम, डीसीएम से की शिष्टाचार भेंट
- PM Modi : प्रधानमंत्री ने तेलंगाना में 9,400 करोड़ रुपए की रेल एवं विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
- CM : तमिलनाडु के सीएम बनने पर रेवंत रेड्डी ने जोसेफ सी. विजय को दी बधाई