घातक ऑन-कैमरा स्टंट: रील्स के चक्कर में गई जान
Reels stunt death : दिल्ली में सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून एक युवक की जान ले गया। पूर्वी दिल्ली के रहने वाले पवन नाम के युवक ने लोडेड बंदूक के साथ स्टंट करने की कोशिश की, लेकिन यह कोशिश उसकी जिंदगी की आखिरी साबित हुई। जानकारी के मुताबिक, पवन का एक दोस्त इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। इसी दौरान पवन को बंदूक चलाने का तरीका बताया जा रहा था।
वीडियो में देखा गया कि पवन ने बंदूक को लोड किया और उसे अपनी छाती की ओर तानकर कैमरे की तरफ मुस्कुराने लगा। रिकॉर्डिंग कर रहा दोस्त उसे बार-बार मना कर रहा था और कह रहा था कि ट्रिगर मत दबाओ, लेकिन घबराहट या लापरवाही में पवन ने ट्रिगर दबा दिया। गोली सीधे उसकी छाती में जा लगी और वह वहीं गिर पड़ा।
अन्य पढ़े: चेल्सी पर ₹92 करोड़ का भारी जुर्माना और ट्रांसफर बैन
लापरवाही बनी मौत की वजह, पुलिस जांच जारी
घटना के बाद पवन के दोस्तों ने उसे तुरंत अस्पताल (Reels stunt death) पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि जिस बंदूक का इस्तेमाल किया गया, वह उसके दोस्त की थी और लाइसेंसधारी थी। इसके बावजूद इस तरह का खतरनाक स्टंट करना घातक साबित हुआ।
इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा एक बार फिर साबित करता है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के लिए अपनी जान जोखिम में डालना कितना खतरनाक हो सकता है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :