Delhi AQI today : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घना कोहरा और गंभीर वायु प्रदूषण मिलकर हालात और बिगाड़ रहे हैं। रविवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में थी, लेकिन दिन ढलते-ढलते कई इलाकों में AQI ‘गंभीर’ स्तर पर पहुंच गया। सोमवार सुबह शून्य दृश्यता के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आनंद विहार (458), अशोक विहार (430), जहांगीरपुरी (439), चांदनी चौक (426), मुंडका (416), नरेला (404) और ओखला फेज-2 (411) जैसे इलाकों में AQI 400 से ऊपर दर्ज किया गया। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि बच्चों, बुजुर्गों और सांस या हृदय रोग से पीड़ित लोगों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती है।
Read also : News Hindi : दक्षिण मध्य रेलवे पर क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 29 दिसंबर के (Delhi AQI today) लिए दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में 31 दिसंबर तक घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
प्रदूषण की स्थिति पर नजर बनाए हुए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने संकेत दिया है कि हालात और बिगड़ने पर GRAP उप-समिति की बैठक बुलाई जा सकती है। फिलहाल GRAP स्टेज-3 के प्रतिबंध लागू हैं, जबकि स्टेज-4 के लिए AQI का 450 के पार जाना जरूरी होगा।
दिल्ली सरकार ने कहा है कि सड़कों पर वाहनों की संख्या घटाए बिना प्रदूषण पर काबू पाना संभव नहीं है। इस दिशा में साझा परिवहन और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा दिया जा रहा है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का लक्ष्य यात्रियों को असुविधा दिए बिना वाहनों की संख्या कम करना और स्वच्छ परिवहन व्यवस्था विकसित करना है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :