Delhi- AAP सांसद अशोक मित्तल के घर ED का छापा, सियासी हलचल तेज

Read Time:  1 min
सांसद अशोक मित्तल
सांसद अशोक मित्तल
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली। Enforcement Directorate ने (Ashok Mittal) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब और हरियाणा में उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की है। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद और शिक्षाविद् अशोक मित्तल के करीब 8 से 9 ठिकानों पर एक साथ यह कार्रवाई की गई। सूत्रों के मुताबिक, जालंधर स्थित उनके आवास, गुरुग्राम और उनके बेटे से जुड़े स्थानों पर ईडी की टीमें जांच में जुटी हैं। छापेमारी के दौरान मित्तल अपने जालंधर स्थित घर पर मौजूद थे।

फंड अनियमितताओं को लेकर जांच

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई (Lovely Professional University) के फंड से जुड़ी कथित वित्तीय गड़बड़ियों के मामले में की जा रही है। ईडी की टीमें दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड की गहराई से जांच कर रही हैं, ताकि फंड फ्लो और संभावित हेरफेर का पता लगाया जा सके।

डिजिटल सबूत भी खंगाले जा रहे

जांच के दौरान इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी खंगाले जा रहे हैं। एजेंसी डिजिटल साक्ष्यों के जरिए वित्तीय गतिविधियों की पूरी कड़ी जोड़ने की कोशिश कर रही है। हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक ईडी की ओर से कोई आधिकारिक विस्तृत बयान सामने नहीं आया है।

हाल ही में बने थे डिप्टी लीडर

गौरतलब है कि (Ashok Mittal) को हाल ही में आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में Raghav Chadha की जगह डिप्टी लीडर नियुक्त किया था। इस नियुक्ति के तुरंत बाद हुई छापेमारी को राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।

CM भगवंत मान का पलटवार

पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने इस कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि यह आगामी चुनाव को ध्यान में रखकर की गई कार्रवाई है। उन्होंने शायराना अंदाज में लिखा कि वे दबाव में आने वाले नहीं हैं।

Read Also : Bihar- बिहार में नया इतिहास, सम्राट चौधरी आज लेंगे सीएम पद की शपथ

मिठाई की दुकान से राज्यसभा तक का सफर

जालंधर में जन्मे अशोक मित्तल का सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। उनके पिता ने “लवली स्वीट्स” नाम से एक छोटी मिठाई की दुकान शुरू की थी, जिसे मित्तल और उनके भाइयों ने मिलकर बड़ा ब्रांड बना दिया। इसके बाद वर्ष 2005 में उन्होंने Lovely Professional University की स्थापना की, जो आज देश के प्रमुख निजी विश्वविद्यालयों में शामिल है। शिक्षा के क्षेत्र में पहचान बनाने के बाद मित्तल राजनीति में सक्रिय हुए और अब आप के प्रमुख चेहरों में गिने जाते हैं।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।