Bihar- बिहार में नई सरकार, सम्राट चौधरी बने सीएम विजय-बिजेंद्र ने ली शपथ

Read Time:  1 min
सम्राट चौधरी
सम्राट चौधरी
FONT SIZE
GET APP

पटना। बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। (Samrat Choudhary) ने राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर नई सरकार की शुरुआत कर दी है। उनके साथ जेडीयू के वरिष्ठ नेता (Vijay Kumar Chaudhary) और Bijendra Prasad Yadav ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल (Arif Mohammed Khan) ने सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

लोकभवन में शपथ, दिग्गजों की मौजूदगी

पटना स्थित लोकभवन में हुए इस शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़े नेता मौजूद रहे। J. P. Nadda, Nitish Kumar समेत एनडीए के कई दिग्गज नेताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की। इसके अलावा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख Chirag Paswan भी इस मौके पर मौजूद रहे और नई सरकार के गठन के साक्षी बने।

शपथ से पहले मंदिर में पूजा

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले सम्राट चौधरी ने अपनी आस्था का परिचय दिया। वे पटना के पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर नई जिम्मेदारी के लिए आशीर्वाद लिया। पूजा के बाद वे सीधे शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे, जहां नेताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया।

समर्थकों में दिखा जबरदस्त उत्साह

शपथ ग्रहण के दौरान सम्राट चौधरी के समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। “बुलडोजर बाबा जिंदाबाद” जैसे नारों से पूरा माहौल गूंज उठा इस ऐतिहासिक मौके पर उनके परिवार के सदस्य, जिनमें उनके पिता शकुनी चौधरी भी शामिल रहे, समारोह में मौजूद थे।

Read Also : Bihar- बिहार में नया इतिहास, सम्राट चौधरी आज लेंगे सीएम पद की शपथ

नई सरकार से बढ़ी उम्मीदें

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही बिहार में नई राजनीतिक दिशा की शुरुआत मानी जा रही है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि नई सरकार राज्य के विकास और प्रशासन में किस तरह बदलाव लाती है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।