తెలుగు | Epaper

Weather- दिल्ली, यूपी सहित कई राज्यों में तेज धूप और बढ़ती गर्मी का असर

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Weather- दिल्ली, यूपी सहित कई राज्यों में तेज धूप और बढ़ती गर्मी का असर

नई दिल्ली। होली के त्योहार पर राजधानी दिल्ली (Rajadhani Delhi) और उत्तर भारत (Uttar Pardesh) के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज पूरी तरह साफ और शुष्क रहने वाला है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, दिल्ली में होली के दिन अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और तेज धूप खिलेगी, जिससे दोपहर के समय गर्मी का अहसास होगा। हालांकि, 15-20 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाएं राहत का काम करेंगी।

यूपी और पंजाब में भी साफ रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में भी 4 मार्च को मौसम साफ रहेगा, जहां दिन का तापमान 30-34 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 13-16 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। सुबह के समय मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन दोपहर में हल्की तपिश महसूस होगी। वहीं पंजाब (Punjab) में भी सुबह-शाम का मौसम खुशनुमा रहेगा, जहाँ अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी, लू जैसा अहसास

राजस्थान में गर्मी का असर अधिक देखा जा सकता है। यहाँ अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने के आसार हैं, जिससे दोपहर में लू जैसा अहसास हो सकता है।

अन्य पढ़े: जंग की आग से तेल बाजार में उछाल, कच्चा तेल 80 डॉलर के पार

बंगाल में उमस, पहाड़ों और दक्षिण में बारिश के आसार

पश्चिम बंगाल की बात करें तो यहाँ अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। शुष्क मौसम के साथ गंगीय क्षेत्रों में हल्की उमस भी परेशान कर सकती है। इसके विपरीत, जम्मू और कश्मीर में 4 से 7 मार्च के बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि केरल में भी छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। आगामी 3-4 दिनों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित उत्तर मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की और बढ़ोतरी होने का अनुमान है। कुल मिलाकर, उत्तर और मध्य भारत के अधिकांश राज्यों में होली का त्योहार धूप और बढ़ती गर्मी के बीच मनाया जाएगा।

Read More :

फ्लिपकार्ट में छंटनी 300 कर्मचारियों की नौकरी गई

फ्लिपकार्ट में छंटनी 300 कर्मचारियों की नौकरी गई

7 मार्च सोने के भाव शहरों में ताजा रेट देखें

7 मार्च सोने के भाव शहरों में ताजा रेट देखें

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

गूगल पिक्सेल नया फ़ोन बिक्री शुरू कीमत और खूबियाँ

गूगल पिक्सेल नया फ़ोन बिक्री शुरू कीमत और खूबियाँ

पाँच हजार में टेलीविजन गर्मी की बिक्री में बड़ी छूट

पाँच हजार में टेलीविजन गर्मी की बिक्री में बड़ी छूट

उन्नीस हजार की वाशिंग मशीन अब सात हजार में बड़ी छूट

उन्नीस हजार की वाशिंग मशीन अब सात हजार में बड़ी छूट

National- शराब घोटाले से बरी होने के बाद कविता का बड़ा ऐलान, तेलंगाना में बनाएंगी नई पार्टी

National- शराब घोटाले से बरी होने के बाद कविता का बड़ा ऐलान, तेलंगाना में बनाएंगी नई पार्टी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870