New Delhi- जर्मनी के चांसलर का पहला भारत दौरा, 12 को पीएम मोदी से होगी द्विपक्षीय वार्ता

Read Time:  1 min
जर्मनी के चांसलर
जर्मनी के चांसलर
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली । जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज 12 से 13 जनवरी तक भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के विशेष आमंत्रण पर हो रही यह यात्रा चांसलर मर्ज की पहली भारत यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

अहमदाबाद में होगी पीएम मोदी–चांसलर मर्ज की अहम बैठक

विदेश मंत्रालय के अनुसार, 12 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज (German Chancellor Friedrich Merz) के बीच अहमदाबाद में महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक होगी। इस बैठक में भारत-जर्मनी सामरिक भागीदारी से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर व्यापक चर्चा की जाएगी, जिसे 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं।

व्यापार, निवेश और तकनीक पर फोकस

दोनों नेताओं की बातचीत में व्यापार, निवेश, तकनीक, शिक्षा, कौशल विकास और लोगों की आवाजाही जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर जोर रहेगा। इसके साथ ही रक्षा-सुरक्षा, नवाचार, शोध, ग्रीन एनर्जी और सतत विकास जैसे अहम विषय भी एजेंडे में शामिल होंगे।

क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी होगी चर्चा

मंत्रालय ने बताया कि पीएम मोदी और चांसलर मर्ज क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी अपने विचार साझा करेंगे। इसके अलावा दोनों नेता बिजनेस और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे।

बेंगलुरु का भी दौरा करेंगे चांसलर मर्ज

भारत यात्रा के दौरान जर्मनी के चांसलर बेंगलुरु भी जाएंगे। उनकी यह यात्रा भारत-जर्मनी के बीच उच्चस्तरीय राजनीतिक संवाद प्रक्रिया का हिस्सा है, जो साझा विजन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देने का अवसर प्रदान करेगी। मंत्रालय के अनुसार, यह साझेदारी दोनों देशों के नागरिकों के साथ-साथ वैश्विक समुदाय के लिए भी लाभकारी साबित होगी।

ईरान में गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह

उधर, विदेश मंत्रालय ने 5 जनवरी को ईरान (Iran) में रह रहे भारतीय नागरिकों और पीआईओ (PIO) के लिए परामर्श जारी किया है। मंत्रालय ने सभी से गैर-जरूरी यात्राओं से बचने, सतर्क रहने और किसी भी प्रकार के प्रदर्शन वाले इलाकों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

अन्य पढ़े: Nepal- नेपाल में बुद्ध एयर का विमान रनवे से फिसला, बड़ा हादसा टला

दूतावास की वेबसाइट और सोशल मीडिया पर रखें नजर

मंत्रालय ने नागरिकों से कहा है कि वे अगले आदेश तक समाचारों के साथ-साथ तेहरान स्थित भारतीय दूतावास की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल पर नियमित नजर रखें। इसके अलावा रेजिडेंट वीजा पर ईरान में रह रहे सभी भारतीयों से दूतावास में अपना पंजीकरण कराने को भी कहा गया है

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।