New York News : मादुरो बोले- मुझे किडनैप किया

Read Time:  1 min
वेनेजुएला
वेनेजुएला
FONT SIZE
GET APP

अंतरराष्ट्रीय राजनीति में बढ़ा तनाव

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया। इस घटनाक्रम के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक और कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है।

मादुरो का बड़ा बयान

बोले- मुझे जबरन किडनैप किया गया- अदालत में पेशी के दौरान राष्ट्रपति मादुरो ने दावा किया कि उन्हें अवैध तरीके से हिरासत में लिया गया और यह पूरी कार्रवाई एक “राजनीतिक साजिश” का हिस्सा है। उन्होंने इसे किडनैपिंग करार दिया

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सोमवार रात न्यूयॉर्क (New York) की फेडरल कोर्ट में पेश किया गया। उन्होंने कोर्ट में अपने खिलाफ लगे ड्रग्स और हथियार तस्करी से जुड़े सभी आरोपों से इनकार किया।

CNN के मुताबिक

मादुरो (Nicolás Maduro) ने अदालत में अपनी गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया और कहा कि मुझे किडनैप किया गया है। पहली सुनवाई में मादुरो ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा,

मादुरो के वकीलों ने अमेरिकी कार्रवाई को सैन्य अपहरण बताया है। उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून और कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन है। अगली सुनवाई 17 मार्च को होगी।

बचाव पक्ष अमेरिकी अदालतों के अधिकार क्षेत्र (ज्यूरिस्डिक्शन) को भी चुनौती देने की तैयारी में हैं। उनकी कानूनी रणनीति का मुख्य आधार यही होगा कि अमेरिकी एजेंसियों ने विदेशी जमीन पर अवैध कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया।

मादुरो की पत्नी सीलिया फ्लोरेस भी पेश हुईं

पत्नी सीलिया फ्लोरेस भी अदालत में पेश हुईं। उनके चेहरे पर चोट के निशान और पट्टी बंधी थी। उन्होंने खुद को वेनेजुएला की प्रथम महिला बताया और सभी आरोपों से इनकार किया।

मादुरो और उनके सहयोगियों पर नशा तस्करों और आतंकी गिरोहों के साथ मिलकर अमेरिका में कोकीन पहुंचाने की साजिश रचने का आरोप है। मादुरो पर मशीनगन रखने का भी आरोप है, जिसके लिए लंबी सजा हो सकती है।

ये भी पढ़ें : Nicolas Maduro : अमेरिकी अदालत में मादुरो का बयान, ‘मैं निर्दोष हूं’ | वेनेजुएला संकट

चार्जशीट में मादुरो के बेटे निकोलस मादुरो गुएरा, गृह मंत्री डियोसडाडो काबेलो और कुख्यात गैंग ‘त्रेन दे अरागुआ’ के सरगना हेक्टर गुरेरो फ्लोरेस का नाम भी शामिल है। अमेरिका इस गैंग को विदेशी आतंकी संगठन मानता है।

मादुरो के पैरों में बेड़ियां थीं

सुनवाई के दौरान मादुरो के पैरों में बेड़ियां लगी हुई थीं। वह और उनकी पत्नी एक ही मेज पर बैठे थे और दोनों ने हेडफोन लगाए थे ताकि अदालत में कही जा रही बातों को अपनी भाषा में समझ सकें। जज ने अदालत में दोनों के खिलाफ लगाए गए आरोपों को पढ़कर सुनाया।

इससे पहले मादुरो को लेकर एक हेलिकॉप्टर से अदालत के पास बने हेलिपैड पर उतरा गया था। हेलिकॉप्टर से उतरते ही उन्हें तुरंत एक वैन में बैठाया गया और वहां से सीधे अदालत ले जाया गया।

सुनवाई के दौरान अदालत के बाहर प्रदर्शन

मादुरो के खिलाफ सुनवाई के दौरान अदालत के बाहर सैकड़ों लोग जमा हुए। एक तरफ अमेरिका की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन हुआ, तो दूसरी ओर मादुरो विरोधी लोगों ने उनके खिलाफ नारे लगाए।

सुनवाई खत्म होने के बाद जब मादुरो बाहर निकलने के लिए उठे, तो गैलरी में बैठे एक व्यक्ति ने उनसे कहा कि उन्हें अपने अपराधों की कीमत चुकानी पड़ेगी। मादुरो ने जवाब दिया कि वह अपनी आजादी हासिल करेंगे।

निकोलस माधुरो कौन हैं?

निकोलास मादुरो मोरोस (स्पेनी-Nicolás Maduro Moros ; 23 नवंबर 1962 को जन्मे) वेनेजुएला के एक राजनेता हैं जो 2013 से वेनेजुएला के राष्ट्रपति हैं। उनकी अध्यक्षता में जनवरी 2019 से हुआन हुआइदो साथ विवाद हो रहा है ।

ये भी पढ़ें :

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।