Latest Hindi News : गोवा के कृषि मंत्री और पूर्व सीएम रवि नाइक का देहांत

Read Time:  1 min
रवि नाइक
रवि नाइक
FONT SIZE
GET APP

पणजी । गोवा के वरिष्ठ नेता, कृषि मंत्री और दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रवि नाइक (Ravi Nike) का बुधवार को निधन हो गया। 79 वर्षीय नाइक को घर पर अचानक कार्डियक अरेस्ट आया। उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे जीवन की जंग हार गए।

गोवा में शोक की लहर

रवि नाइक के निधन से गोवा (Goa) में शोक की लहर है। उनके पार्थिव शरीर को पोंडा स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) और अन्य नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि गोवा ने एक अनुभवी और लोकप्रिय नेता खो दिया है।

राजनीतिक सफर

रवि नाइक ने अपना राजनीतिक सफर पोंडा नगर परिषद के पार्षद के रूप में शुरू किया।

  • 1984: महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) से पहली बार विधायक बने
  • 1991: पहली बार गोवा के मुख्यमंत्री, कार्यकाल 28 महीने
  • 1994: दूसरी बार मुख्यमंत्री, कार्यकाल 6 दिन
  • 1998: कांग्रेस से उत्तरी गोवा से सांसद बने
  • 2000: भाजपा में शामिल, 2002 में कांग्रेस में लौटे
  • 2007: कांग्रेस अध्यक्ष और गृह मंत्री, 5 साल तक कार्य
  • 2021: भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
  • 2022: भाजपा के टिकट पर पोंडा सीट से जीत और कृषि मंत्री बने

एक युग का अंत

  • रवि नाइक के निधन से गोवा की राजनीति में एक युग का अंत हो गया।
    वे संतुलित नेतृत्व, संगठनात्मक कौशल और जनसंपर्क की सरलता के लिए जाने जाते थे।
  • सरकार ने उनके सम्मान में राजकीय श्रद्धांजलि देने की घोषणा की है

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।