Gold Price 22/12/25 : हफ्ते की शुरुआत में सोना गिरा.. चांदी भी लुढ़की!…

Read Time:  1 min
Gold Price 22/12/25
Gold Price 22/12/25
FONT SIZE
GET APP

Gold Price 22/12/25 : सप्ताह के पहले दिन घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,34,320 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,23,140 पर कारोबार कर रहा है। मुंबई और पुणे में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,34,170 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

हालांकि साप्ताहिक आधार पर सोने में मजबूती बनी हुई है। बीते एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना ₹260 और 22 कैरेट सोना ₹250 मजबूत हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,322.51 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है।

गोल्डमैन सैक्स के अनुमान के मुताबिक, अगले (Gold Price 22/12/25) साल दिसंबर तक सोना 4,900 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया के कई केंद्रीय बैंक आने वाले समय में भी सोने की खरीद जारी रखेंगे।

Read also : News Hindi : पोन्नम ने जनवरी में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की राज्य-व्यापी सफलता का आह्वान किया

देश के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट (₹ / 10 ग्राम)

शहर22 कैरेट24 कैरेट
दिल्ली1,23,1401,34,320
मुंबई1,22,9901,34,170
अहमदाबाद1,23,0401,34,220
चेन्नई1,22,9901,34,170
कोलकाता1,22,9901,34,170
हैदराबाद1,22,9901,34,170
जयपुर1,23,1401,34,320
भोपाल1,23,0401,34,220
लखनऊ1,23,1401,34,320
चंडीगढ़1,23,1401,34,320

चांदी का भाव

22 दिसंबर को चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। घरेलू बाजार में चांदी का भाव ₹2,13,900 प्रति किलोग्राम पर आ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 65.85 डॉलर प्रति औंस है। हालांकि बीते एक सप्ताह में चांदी की कीमत ₹16,000 बढ़ चुकी है। इस साल अब तक चांदी की कीमतों में 126 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।