Delhi Government : होली से पहले दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी

Read Time:  1 min
होली
होली
FONT SIZE
GET APP

फ्री में मिलेगा गैस सिलेंडर, महिलाओं के खाते में धन राशि

दिल्ली सरकार ने होली से पहले आम लोगों और विशेष रूप से महिलाओं के लिए राहत और लाभ देने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत घर-घर गैस सिलेंडर मुफ्त (free gas cylinder) उपलब्ध कराए जाएंगे और महिलाओं के खाते में भी सीधे नकद राशि जमा होगी।

फ्री गैस सिलेंडर योजना

लाभार्थी कौन होंगे?

  • दिल्ली के रसोई गैस उपभोक्ता
  • गरीब और मध्यम वर्ग के परिवार

योजना की खासियत

  • हर परिवार को एक फ्री सिलेंडर
  • पहले से सब्सिडी प्राप्त करने वालों को भी लाभ

होली से पहले दिल्ली सरकार दिल्लीवालों (People of Delhi) को बड़ा तोहफा देने जा रही है। इंदिरा गांधी स्टेडियम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों 4-4 योजनाओं का शुभारंभ हो रहा है। इसमें आज महिलाओं को तकरीबन 100 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। महिलाओं को पिंक कार्ड जारी किया जाएगा। साथ ही दिल्ली सरकार आज से फ्री सिलेंडर दिए जाने का वादा पूरा कर रही है।

दिल्ली सरकार की लाडली योजना

1. लाडली योजना के तहत 40 हजार से अधिक लाभार्थियों को तकरीबन 100 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। ये योजना दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के द्वारा शुरू की गई थी। इस योजना के तहत रजिस्टर्ड दिल्ली की बालिकाओं को दिल्ली सरकार 50 हजार रुपए देती थी। लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार के दौरान लाडली योजना का लाभ नहीं मिला था 

इस योजना के 40 हजार से अधिक लाभार्थियों के खाते में आज 100 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। केंद्र सरकार की योजना ‘मेरी पूंजी मेरा अधिकार के तहत’ लाडली स्कीम के पैसे दिए जाएंगे। 

महिलाओं के लिए पिंक कार्ड

2. महिलाओं को DTC की बसों में फ्री सफर करने के लिए दिल्ली सरकार आज से PINK CARD जारी करेगी। 

आज पूरा होगा फ्री सिलेंडर देने का वादा 

3. होली और दीपावली में फ्री सिलेंडर देने का वादा भी आज पूरा जाएगा। बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय वादा किया था कि अगर दिल्ली में हमारी सरकार बनेगी तो होली और दीपावली ने फ्री सिलेंडर देंगे। आज इस वादे को पूरा किया जा रहा है। इस योजना के तहत 129 करोड़ रुपये 17.5 लाख लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। 

अन्य पढ़े: AP teachers attendance rules : एपी शिक्षकों के नए नियम, देर पर सख्त कार्रवाई

लखपति बिटिया योजना की भी शुरुआत

4. लखपति बिटिया योजना की भी आज शुरुआत होगी। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) श्रेणी में आने वाली दिल्ली की बेटियों को जन्म से लेकर स्नातक तक अलग-अलग समय मे कुल मिलाकर सरकार एक लाख रुपये देगी।

बता दें कि 31 मार्च 2026 को लाडली योजना बंद हो जाएगी। 1 अप्रैल 2026 से लखपति बिटिया योजना शुरू हो जाएगी।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।