UP: गोशालाओं में गोपाल वन स्थापित करेगी योगी सरकार

Read Time:  1 min
गोपाल वन
गोपाल वन
FONT SIZE
GET APP

लखनऊ। योगी सरकार पौधरोपण महाभियान-2025 के अंतर्गत 9 जुलाई (बुधवार) को नया इतिहास रचने जा रही है। योगी सरकार की तरफ से इस विशेष दिन पर 37 करोड़ से अधिक पौधरोपण (Plantation) का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अनेक नए वनों की स्थापना के साथ ही सरकार गोपाल वन की भी स्थापना करेगी। यह वन यूपी के सभी गोशालाओं (Cowsheds) में स्थापित किया जाएगा। गोशाला में छायादार व चारा प्रजाति के पौध लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

यूपी को संवार रही योगी की वन नीति

योगी आदित्यनाथ की वन नीति न सिर्फ यूपी को संवार रही है, बल्कि राजनीति करने वालों को आईना भी दिखा रही है। जिस प्रदेश में कभी 5 करोड़ पौधे नहीं मिलते थे। उस प्रदेश में योगी सरकार ने 2025 महाभियान के तहत 52.43 करोड़ पौधे तैयार कराए हैं। इसमें से 37 करोड़ पौधे यूपी में लगाए जाएंगे। योगी सरकार के कार्यों का ही परिणाम है कि 2017 के पश्चात अब तक 204.92 करोड़ पौधे लगाए गए हैं।

7608 गोआश्रय स्थलों में स्थापित होगा गोपाल वन

उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में 6613 अस्थायी गोआश्रय स्थल, 387 वृहद गोसंरक्षण केंद्र, 305 कांजी हाउस तथा शहरी क्षेत्र में 303 कान्हा गोआश्रय स्थल सहित कुल 7608 गोआश्रय स्थल संचालित हैं। इन सभी स्थलों में गोपाल वन की स्थापना भी की जाएगी। पूरे वर्षकाल में यहां भी पौधरोपण किया जाएगा। साथ ही इसके संरक्षण पर भी विशेष ध्यान रहेगा। सरकार ने इसके अतिरिक्त निजी गोपालकों से भी अनुरोध किया है कि वे भी पौधे लगाएं।

गोपाल वन की स्थापना को लेकर योगी सरकार का उद्देश्य

भगवान श्रीकृष्ण को गोपाल कहा जाता है। वे गायों की देखभाल व पालन करते थे। गाय निस्वार्थ भाव से बहुत कुछ देती है। इसी उद्देश्य से योगी सरकार ने निर्णय लिया कि गोशाला परिसर में निवास कर रहे पशुओं को छाया व चारा उपलब्ध कराए जाने के दृष्टिगत प्रत्येक गोशाला परिसर में गोपाल वन की स्थापना की जाए।

गोसेवा आयोग ने भी की तैयारी

अध्यक्ष, गोसेवा आयोग श्याम बिहारी गुप्ता, गोसेवा आयोग ने भी पौधरोपण महाभियान में सहभागिता को लेकर तैयारी कर ली है। आयोग की तरफ से दो दिन पहले ऑनलाइन बैठक भी हुई है। सभी गोशालाओं में सहजन, पीपल, पाकड़, बरगद आदि के पौध लगाने पर जोर दिया गया है। छायादार पौध गोशाला में रहने वाले गोवंशों के लिए काफी कारगर साबित होंगे । मिशन निदेशक, पौधरोपण महाभियान-2025 दीपक कुमार, 9 जुलाई को पौधरोपण महाभियान-2025 को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।

Read also: Sports: केवल भारतीय पासपोर्ट रखने वाले खिलाड़ी ही कर सकते हैं देश का प्रतिनिधित्व

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।