तेज टक्कर में एक यात्री की बाजू कटी
चंडीगढ़. मनाली से दिल्ली के लिए जा रही एक बस शुक्रवार को सुबह-सुबह हादसे का शिकार हो गई है। जानकारी के अनुसार ये हादसा ट्रक को ओवरटेक करते समय हुआ है जिसमें 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश के मनाली से दिल्ली (Manali to Delhi) जा रही एक निजी बस शुक्रवार को भीषण हादसे का शिकार हो गई है। सामने आई जानकारी के अनुसार, ये हादसा तड़के करीब 4 बजे के करीब हुआ है। ये हादसा लाइट प्वाइंट के पास तब हुआ जब बस चालक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
घायलों को अस्पताल भेजा गया
मनाली से दिल्ली जा रही बस (Bus) के हादसे का शिकार होने की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। रेस्क्यू टीम ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और घायलों को तुरंत डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस इस हादसे के मामले की जांच में जुटी हुई है।
अन्य पढ़े: Clelia Verdier coma : कोमा से जागी युवती.. उन बच्चों के लिए तड़प रही है जो कभी थे ही नहीं!
एक यात्री की बाजू कट गई
इस दर्दनाक हादसे में बस में सवार करीब 14 से 15 यात्रियों को चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, इस हादसे में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसकी बाजू कट गई है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल को डेराबस्सी सिविल अस्पताल पीजीआई रेफर कर दिया गया।
अन्य पढ़े: