తెలుగు | Epaper

UP: ‘मैंने गलत विचारधारा के आगे घुटने नहीं टेके : मनोज पांडेय

Anuj Kumar
Anuj Kumar
UP: ‘मैंने गलत विचारधारा के आगे घुटने नहीं टेके : मनोज पांडेय

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (Smajwadi Party) ने तीन बागी विधायक अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और मनोज कुमार पांडेय को सोमवार को निष्कासित कर दिया। गोसाईगंज से सपा विधायक अभय सिंह, गौरीगंज से पार्टी विधायक राकेश प्रताप सिंह और ऊंचाहार से विधायक मनोज कुमार पांडेय पर खुले तौर पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थन में आने का आरोप है। निष्कासित विधायकों ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के नेतृत्व वाली पार्टी के फैसले की कड़ी आलोचना की तथा इसके आंतरिक नेतृत्व और वैचारिक भटकाव पर सवाल उठाए। 

‘मैं इस घटनाक्रम से हैरान हूं…’

इस बीच, 2024 में राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले सपा के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे चुके पांडेय ने सपा से निष्कासित किये जाने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस घटनाक्रम से हैरान हूं। मुझे समाजवादी पार्टी चलाने वालों पर दया आती है। कोई पार्टी किसी ऐसे व्यक्ति को कैसे निकाल सकती है जो पहले ही एक लाख लोगों की भीड़ के सामने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो चुका है?” 

मैं यहां तक ​​पहुंचने के लिए कांटों से गुजरा हूं : मनोज पांडेय

पांडेय ने सपा पर हमला करते हुए उस पर हिंदू मान्यताओं का अनादर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी राजनीतिक दल भगवान राम का अपमान कैसे कर सकता है, रामचरितमानस को कैसे जला सकता है और हिंदू देवी-देवताओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी कैसे कर सकता है?”

सपा की पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नीति की आलोचना करते हुए पांडेय ने कहा, ‘‘अगर असली पीडीए देखना है तो भाजपा के सबका साथ, सबका विकास को देखें। चाहे आवास हो या मुफ्त राशन, लाभ बिना किसी भेदभाव के हर नागरिक तक पहुंचता है।” उन्होंने कहा कि उनकी राजनीतिक यात्रा जनसेवा पर आधारित है, न कि विशेषाधिकार पर। मैं यहां तक ​​पहुंचने के लिए कांटों से गुजरा हूं। मैंने कभी अन्याय या गलत विचारधारा के आगे घुटने नहीं टेके।” 

Read more : Air India : लंदन-मुंबई एयर इंडिया फ्लाइट में सवार 11 लोग अचानक बीमार

फोल्डेबल iPhone का डिजाइन लीक, iPhone 18 में लॉन्च?

फोल्डेबल iPhone का डिजाइन लीक, iPhone 18 में लॉन्च?

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में भ्रूण लेकर पहुंचा व्यक्ति

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में भ्रूण लेकर पहुंचा व्यक्ति

LPG पर मोदी की समीक्षा, उत्पादन बढ़ाने के निर्देश

LPG पर मोदी की समीक्षा, उत्पादन बढ़ाने के निर्देश

शादी के 3 महीने बाद विवाहिता की मौत

शादी के 3 महीने बाद विवाहिता की मौत

प्यार की खातिर रिजवाना ने अपनाया सनातन धर्म, नया नाम पूजा मिला

प्यार की खातिर रिजवाना ने अपनाया सनातन धर्म, नया नाम पूजा मिला

Bihar- सुपौल में सीएम नीतीश ने 570 करोड़ की 213 योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

Bihar- सुपौल में सीएम नीतीश ने 570 करोड़ की 213 योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

3 बार जहर देने के बाद भी बच गई पत्नी

3 बार जहर देने के बाद भी बच गई पत्नी

WB- बेलूर मठ पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त, बोले– शांतिपूर्ण होगा चुनाव

WB- बेलूर मठ पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त, बोले– शांतिपूर्ण होगा चुनाव

Jaipur- पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात

Jaipur- पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात

Bihar- टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद पटना में ईशान किशन का भव्य स्वागत

Bihar- टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद पटना में ईशान किशन का भव्य स्वागत

National-गैस संकट पर विपक्ष का हमला, रामगोपाल यादव बोले– सच्चाई छिपा रही सरकार

National-गैस संकट पर विपक्ष का हमला, रामगोपाल यादव बोले– सच्चाई छिपा रही सरकार

Nepal- नेपाल में बालेंद्र शाह की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई

Nepal- नेपाल में बालेंद्र शाह की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870