नई दिल्ली,। भारतीय वायु सेना प्रमुख, एयर चीफ़ मार्शल अमर प्रीत सिंह (Air Chief Marshal Amar Preet Singh) ने 9 अप्रैल को नेलिस एयर फ़ोर्स बेस के अपने दौरे के दौरान, बोइंग के F-15EX Eagle II फाइटर जेट में मैथ्यू बेन्सन के साथ उड़ान भरी, जो 85वीं टेस्ट और मूल्यांकन स्क्वाड्रन के पायलट हैं। इस उड़ान ने भारतीय वायु सेना प्रमुख (Indian Air Force) को अमेरिका के बेड़े में मौजूद सबसे उन्नत फाइटर प्लेटफॉर्म में से एक को करीब से देखने का मौका दिया। यह प्लेटफॉर्म हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हवाई श्रेष्ठता बनाए रखने और अभियानों में अहम भूमिका निभाता है।
F-15EX की ताकत और रणनीतिक अहमियत
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक F-15EX Eagle II अमेरिका के प्रमुख हवाई श्रेष्ठता फाइटर का नवीनतम संस्करण है, जिसे अमेरिकी वायु सेना हिंद-प्रशांत क्षेत्र (Indo-Pacific region) की सहयोगात्मक रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म मानती है। यह उड़ान एयर चीफ मार्शल सिंह की नेलिस एयरफार्स बेस की बड़ी यात्रा का हिस्सा थी, जो एडवांस्ड कॉम्बैट ट्रेनिंग और ऑपरेशनल टेस्टिंग का अहम केंद्र है।
नेलिस एयर फ़ोर्स बेस: एडवांस ट्रेनिंग का हब
अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि इस अनुभव से भारतीय एयर चीफ को विमान की क्षमताओं और आधुनिक हवाई युद्ध में उसकी भूमिका को बेहतर ढंग से समझने का मौका मिला। नेलिस एयर फ़ोर्स बेस अमेरिका एयर फ़ोर्स के लिए अत्याधुनिक प्रशिक्षण और परीक्षण का प्रमुख केंद्र माना जाता है।
भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग पर जोर
इस यात्रा के दौरान सिंह ने अमेरिकी एयर फोर्स के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बातचीत की, जिनमें डेविड सी एपरसन शामिल थे। यशपाल सिंह नेगी भी आईएएफ प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहे। बातचीत का मुख्य फोकस दोनों वायु सेनाओं के बीच संयुक्त अभ्यास बढ़ाने और आधुनिकीकरण में तालमेल मजबूत करने पर रहा।
अन्य पढ़े: IT सेक्टर में बड़ा झटका, 3 महीनों में 80 हजार छंटनी
रणनीतिक साझेदारी को मिलेगा नया बल
इन चर्चाओं में भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग और आपसी तालमेल को और मजबूत बनाने की जरूरत पर विशेष जोर दिया गया।
Read More :