Greater Noida:किराया नहीं दिया तो भुगतना पड़ा बड़ा खामियाज़ा!

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

मकान मालिक ने जो किया वो किसी ने सोचा भी नहीं था!

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा के गौर यमुना सिटी सोसाइटी से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक मकान मालिक की दबंगई सामने आई. मकान मालिक ने किराया न मिलने पर किराएदार के परिवार को फ्लैट के अंदर बंद कर दिया।

पीड़ित ने बताई आपबीती

यशप्रीत कौर नाम की महिला अपने परिवार के साथ इस सोसाइटी में किराए पर रहती हैं. मंगलवार रात को मकान मालिक ने फ्लैट के गेट पर बाहर से ही ताला लगा दिया. इससे महिला और उसका परिवार अंदर फंस गया. पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मालिक को बुलाया और ताला खुलवाया।

मकान मालिक ने शुरू किया किराएदार को प्रताड़ित करना

जसप्रीत का कहना है कि 22 अप्रैल को मकान मालिक से समझौता हुआ था. इसके तहत 15 दिनों में बकाया किराया और बिजली का बिल देकर फ्लैट खाली करना था, लेकिन मकान मालिक ने उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. रविवार शाम को मकान मालिक और उनकी पत्नी ने घर पर आकर धमकियां भी दी थी।

गौर सिटी चौकी इंचार्ज आशीष सिंह ने बताया कि किराएदार ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी थी. हालांकि, अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. पुलिस मामले की जांच कर कार्यवाही करेगी।

Read more: उत्तर प्रदेश: वाराणसी में भयानक गैंगरेप

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।