Latest Hindi News : IGI-आईजीआई एयरपोर्ट ने बनाया 150वां अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन रिकॉर्ड

Read Time:  1 min
आईजीआई एयरपोर्ट
आईजीआई एयरपोर्ट
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डा अपनी एक खास उपलब्धि के कारण सुर्खियों में है। आईजीआई ऐसा पहला भारतीय एयरपोर्ट (Indian Airport) बन गया है, जहां से देश और दुनिया के 150 अलग-अलग शहरों के लिए सीधी उड़ान उपलब्ध है।

नई फ्लाइट से बना 150वां अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली से बैंकॉक–डॉन मुआंग के लिए थाई एयरएशिया एक्स की नई सीधी फ्लाइट शुरू होते ही इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा ने 150वें अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।एयरबस A330 से संचालित यह उड़ान व्यवसायिक यात्रियों और पर्यटकों दोनों के लिए कनेक्टिविटी को और व्यापक बनाती है।

भारत का पहला एयरपोर्ट बना, जो इतना विशाल वैश्विक नेटवर्क जोड़ता है

इस नए गंतव्य के जुड़ने के साथ ही दिल्ली एयरपोर्ट भारत का पहला ऐसा केंद्र बन गया है, जो वैश्विक स्तर पर इतने बड़े नेटवर्क से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। पिछले कुछ वर्षों में दिल्ली एयरपोर्ट ने न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ाया है, बल्कि ट्रांसफर यात्रियों की संख्या भी दोगुनी हुई है।

आईजीआई—सुपर कनेक्टर हब की ओर कदम

लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्री अब IGI एयरपोर्ट को अपनी पहली पसंद मान रहे हैं। घरेलू से अंतरराष्ट्रीय यात्राओं को निर्बाध बनाने के निरंतर प्रयास इसे भविष्य का “सुपर कनेक्टर हब” बना रहे हैं। अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, आधुनिक टर्मिनल, तेज सुरक्षा व्यवस्था और विश्वस्तरीय यात्री सुविधाएं इसे देश का सबसे उन्नत हवाई अड्डा बनाती हैं।

दुनिया के कई प्रमुख शहरों से सीधी कनेक्टिविटी

दिल्ल्ली एयरपोर्ट से यात्रियों ने अब तक नोम पेन्ह, बाली डेनपसार, कैलगरी, मॉन्ट्रियल, वैंकूवर, वाशिंगटन डलेस, शिकागो ओ’हारे और टोक्यो हानेडा जैसे कई बड़े अंतरराष्ट्रीय शहरों की यात्रा की है। यह विस्तृत नेटवर्क दर्शाता है कि इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा न केवल बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी दे रहा है, बल्कि दुनिया भर के यात्रियों की विविध जरूरतों को भी पूरी तरह पूरा कर रहा है।

भारत के आधुनिक वायु परिवहन का मजबूत चेहरा

भारत में परिवहन सेवाओं को आधुनिक और मजबूत बनाने के लिए तेज़ी से काम हो रहा है। सड़क, रेल और समुद्री परिवहन की तरह वायु परिवहन में भी लगातार सुधार जारी है। इस दिशा में IGI एयरपोर्ट की यह उपलब्धि देश की बढ़ती वैश्विक उपस्थिति को और मजबूत करती है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।