పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Latest Hindi News : India-भारत-रूस की मजबूती ने बिगाड़ा अमेरिका का खेल

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: December 9, 2025 • 10:48 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

नई दिल्ली,। भारत-रूस के संबंध एक बार फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे हैं। दोनों देशों ने 23वें रूस-भारत वार्षिक शिखर सम्मेलन में दोस्ती को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब वैश्विक स्तर पर तनाव गहराया हुआ है और अमेरिका (America) लगातार भारत पर रूस से दूरी बनाने का दबाव बढ़ा रहा है।

अमेरिका का दबाव बनाने का प्लान फेल

अमेरिका द्वारा रूसी तेल पर पाबंदी और भारत (India) पर कड़े टैरिफ लगाने जैसी रणनीतियाँ नाकाम होती दिख रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Bladimir Putin) के बीच हुई बैठक में भले ही पश्चिमी दबावों पर सीधा जवाब नहीं दिया गया, लेकिन संदेश स्पष्ट था—भारत अपनी सामरिक स्वायत्तता से कोई समझौता नहीं करेगा। अब पुतिन यात्रा के बाद अमेरिका 10-12 दिसंबर को भारत से ट्रेड और टैरिफ पर बातचीत के लिए एक उच्चस्तरीय टीम भेज रहा है।

Read Also : INDIGO-इंडिगो का ऐलान, 3–15 दिसंबर तक रद्द फ्लाइट्स का पूरा रिफंड

यूरोपीय देशों का विरोध भी बेअसर

पुतिन की यात्रा से ठीक पहले ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के दूतों ने एक भारतीय अखबार में रूस की आलोचना वाला संयुक्त लेख प्रकाशित किया था। इसे भारत के रुख को प्रभावित करने की एक कोशिश माना जा रहा था, लेकिन इसका कोई असर नहीं दिखा। भारत ने यह स्पष्ट कर दिया कि वह ऊर्जा और रक्षा के क्षेत्र में अपने राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देगा।

रक्षा समझौतों पर भी हुई बड़ी बात

भारत ने रूस के साथ अपने दीर्घकालिक रक्षा सहयोग की पुन: पुष्टि की। पनडुब्बियों और लड़ाकू विमानों के लिए नए अनुबंधों के अलावा संयुक्त उत्पादन पर भी चर्चा हुई। दूसरी ओर अमेरिका लगातार भारत को रक्षा खरीद में विविधता लाने का दबाव दे रहा है।

डॉलर सिस्टम के विकल्प पर भी बढ़े कदम

स्विफ्ट जैसी पश्चिमी वित्तीय प्रणालियों को दरकिनार करने के लिए रूस ने रूपये-रूबल में व्यापार बढ़ाने और अपनी घरेलू वित्तीय संदेश प्रणाली के उपयोग का प्रस्ताव दिया है। ब्रिक्स जैसे मंच भी डॉलर आधारित वैश्विक वित्त व्यवस्था के विकल्प तलाशने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं।

Read More :

# America news #Bladimir Putin News #Breaking News in Hindi #Delhi news #Dollar System News #Hindi News #Latest news #PM Narendra Modi news #Putin news

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.