इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर में अकेला था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक घटना ऋषि पैलेस (Rishi Palace) कॉलोनी की है। यहां रहने वाले सुनील (30) पुत्र हीरालाल नागराज ने अपने घर में फांसी लगा ली।
पुलिस के अनुसार रात में जब सुनील (Sunil) के जीजा घर पहुंचे तो दरवाजा नहीं खुला। संदेह होने पर अंदर देखा गया, जहां सुनील फंदे पर लटका मिला।
परिवार के मुताबिक सुनील बैटरी का काम करता था। घटना से पहले वह सोमवार को काम पर भी नहीं गया था।
पत्नी बेटे के साथ मायके में थी
इंदौर घटना के समय सुनील की पत्नी अपने ढाई साल के बेटे के साथ मायके गई हुई थी। वहीं माता-पिता भी किसी रिश्तेदार के यहां गए थे, जिससे वह घर में अकेला था।
अन्य पढ़े: Trump trade : ट्रंप का ट्रेड वॉर जांच शुरू, भारत पर असर?
परिवार ने पुलिस को बताया कि सुनील चार बहनों का इकलौता भाई था। उसकी सभी बहनों की शादी हो चुकी है।
पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट
पुलिस के अनुसार कमरे से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। अभी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के बयान नहीं हुए हैं। शुरुआती तौर पर पति-पत्नी के बीच विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयान के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
अन्य पढ़े: