Trump trade : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल में घरेलू उद्योगों को मजबूत करने के लिए कड़े कदम उठा रहे हैं। विदेशी उत्पादों के कारण अमेरिकी बाजार को नुकसान हो रहा है, इस आधार पर अमेरिका ने नई व्यापार जांच शुरू की है।
यह जांच 1974 के ट्रेड एक्ट के सेक्शन 301 के तहत की जा रही है।
16 देश जांच के दायरे में
इस जांच में केवल एक देश नहीं बल्कि कई प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं। भारत, चीन, यूरोपीय संघ, मैक्सिको, जापान और दक्षिण कोरिया इस सूची में शामिल हैं।
इसके अलावा वियतनाम, थाईलैंड और बांग्लादेश जैसे दक्षिण-पूर्व एशियाई देश भी अमेरिका की निगरानी में हैं।
अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमिसन ग्रीयर का कहना है कि कई देश अपनी जरूरत से ज्यादा उत्पादन कर रहे हैं और सस्ते दाम पर अमेरिकी बाजार में सामान बेच रहे हैं।
भारत पर संभावित असर
भारत भी इस सूची में होने के कारण भविष्य में व्यापार संबंधों पर असर पड़ सकता है।
हाल ही में रूस से तेल आयात कम करने के आश्वासन के बाद अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% कर दिया था।
लेकिन सेक्शन 301 की जांच के बाद यह देखना होगा कि भविष्य में व्यापार समझौतों पर क्या प्रभाव पड़ता है।
अन्य पढ़े: सऊदी अरब में मिसाइल हमला, भारतीय समेत दो की मौत; 12 घायल
ट्रंप की रणनीति
ट्रंप का मानना है कि विदेशी वस्तुओं पर टैरिफ (Trump trade) बढ़ाने से अमेरिकी कंपनियों को फायदा होगा और देश में नए रोजगार पैदा होंगे।
विशेषज्ञों के अनुसार यह फैसला वैश्विक व्यापार समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :