తెలుగు | Epaper

Latest News : वन्यजीव व जलभराव से फसल नुकसान पर भी मिलेगा बीमा

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News :  वन्यजीव व जलभराव से फसल नुकसान पर भी मिलेगा बीमा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी है कि अब किसानों को जंगली जानवरों से फसलों को नुकसान। दूसरा, ज़्यादा बारिश से बाढ़ या पानी भरने से फसलों को नुकसान पर भी मुआवजा दिया जाएगा। प्रधानमंत्री फसल (Insurance plan) बीमा योजना के तहत इन दो नुकसान को पहले कवर नहीं किया गया था। हालांकि, सरकार ने अब किसानों की मांग को मानते हुए ऐसा कर दिया है

कृषि मंत्री शिवराज ने क्या बताया?

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कहा- “प्रिय किसान बहनों और भाइयों, आज आपको एक खुशखबरी दे रहा हूं। प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसलों के नुकसान पर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनाई है। लेकिन इसमें दो नुकसान कवर नहीं थे, जिसकी लंबे समय से आप मांग कर रहे थे। पहला- जंगली जानवरों से होने वाला नुकसान, दूसरा- अतिवृष्टि के कारण बाढ़ या जलभराव के कारण फसलों को होने वाला नुकसान। अब मैं आपको प्रसन्नता के साथ यह सूचना दे रहा हूँ कि ये दोनों नुकसान भी फसल बीमा योजना में कवर कर लिए गए हैं।”

बीमा

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा- “अगर जंगली जानवर फसलों का नुकसान करते हैं तो भी नुकसान की भरपाई होगी और जलभराव के कारण भी अगर फसल खराब होती है तो भी नुकसान की भरपाई होगी। प्रधानमंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद! अब देर मत कीजिए, जल्द ही अपनी फसल का बीमा करवाइए।”

अन्य पढ़ें: बंगाल-झारखंड में कोयला माफिया पर बड़ी कार्रवाई, ED के छापे

कुल खाद्यान्न उत्पादन बढ़कर 357.73 मिलियन टन हुआ

दूसरी ओर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी है कि साल 2024-25 के फसल उत्पादन के अंतिम अनुमान बताते हैं कि देश का कुल खाद्यान्न उत्पादन बढ़कर 357.73 मिलियन टन हो गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 8% अधिक है। यह उपलब्धि किसानों की मेहनत, आधुनिक तकनीक के बढ़ते उपयोग और केंद्र सरकार की कृषि-हितैषी नीतियों का सामूहिक परिणाम है। पिछले दस वर्षों में खाद्यान्न उत्पादन में 106 मिलियन टन से अधिक की ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है।

भारत का कृषि मंत्री कौन है?

केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक एवं उप-महानिदेशकों के साथ की अहम बैठक |

अन्य पढ़ें:

फ्रांस एंबेसी में क्रिकेटर अभिषेक शर्मा का स्वागत, टीम इंडिया को बधाई

फ्रांस एंबेसी में क्रिकेटर अभिषेक शर्मा का स्वागत, टीम इंडिया को बधाई

ऑनलाइन इंडक्शन स्टोव आउट ऑफ स्टॉक

ऑनलाइन इंडक्शन स्टोव आउट ऑफ स्टॉक

देश में गैस संकट की शुरुआत, आगे और मुश्किलें- राहुल गांधी

देश में गैस संकट की शुरुआत, आगे और मुश्किलें- राहुल गांधी

USA- ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’ मिलने के संकेत

USA- ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’ मिलने के संकेत

National- ओबीसी क्रीमी लेयर तय करने में आय ही एकमात्र आधार नहीं- सुप्रीम कोर्ट

National- ओबीसी क्रीमी लेयर तय करने में आय ही एकमात्र आधार नहीं- सुप्रीम कोर्ट

National- दांडी मार्च की वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

National- दांडी मार्च की वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

नेताजी की अस्थियों पर SC ने सुनवाई से किया मना

नेताजी की अस्थियों पर SC ने सुनवाई से किया मना

Delhi-संसद में गूंजा फारूक अब्दुल्ला पर हमले का मुद्दा, सरकार से जवाब की मांग

Delhi-संसद में गूंजा फारूक अब्दुल्ला पर हमले का मुद्दा, सरकार से जवाब की मांग

PM Modi- एलपीजी संकट पर पीएम मोदी की अपील- शांति रखें, घबराएं नहीं

PM Modi- एलपीजी संकट पर पीएम मोदी की अपील- शांति रखें, घबराएं नहीं

UPSC AIR-113 विवाद खत्म, बुलंदशहर की शिखा ने मानी गलती

UPSC AIR-113 विवाद खत्म, बुलंदशहर की शिखा ने मानी गलती

Noida- बिजली मीटर फैक्ट्री में भीषण आग, दो दर्जन से ज्यादा झुलसे, 250 लोगों की बचाई गई जान

Noida- बिजली मीटर फैक्ट्री में भीषण आग, दो दर्जन से ज्यादा झुलसे, 250 लोगों की बचाई गई जान

Delhi- संसद में बोलने की पूरी आजादी, लेकिन अनुशासन भी जरूरी- ओम बिरला

Delhi- संसद में बोलने की पूरी आजादी, लेकिन अनुशासन भी जरूरी- ओम बिरला

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870