తెలుగు | Epaper

International : जनता से भूख से तड़प रही, पाकिस्तान खरीद रहा फाइटर प्लेन

digital
digital
International : जनता से भूख से तड़प रही, पाकिस्तान खरीद रहा फाइटर प्लेन

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 2,550 अरब रुपये आवंटित

पाकिस्तान की आर्थिक बदहाली के बीच देश ने अपने रक्षा खर्च को बढ़ाते हुए चीन से अत्याधुनिक फिफ्थ जनरेशन स्टील्थ फाइटर J-35A की खरीद की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। दरअसल पाकिस्तान ने अपने रक्षा बजट में 20% की वृद्धि की है, जिसके तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 2,550 अरब रुपये (लगभग 9 अरब डॉलर) आवंटित किए गए हैं। इस वृद्धि का प्रमुख कारण चीन से 40 अत्याधुनिक जे-35ए स्टील्थ फाइटर जेट्स की खरीद का प्रस्ताव है, जो भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की सैन्य ताकत को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

चीन से 40 J-35A स्टील्थ लड़ाकू विमान खरीदने पर बातचीत कर रहा पाकिस्तान

टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से लिखा, पाकिस्तान चीन से 40 J-35A स्टील्थ लड़ाकू विमान खरीदने पर बातचीत कर रहा है और अगस्त से इनकी डिलीवरी शुरू हो सकती है। J-35A एक ट्विन-इंजन मल्टीरोल फाइटर जेट है, जिसमें PL-17 मिसाइलें और अत्याधुनिक AESA रडार सिस्टम लगे हैं। इससे पाकिस्तान की एयर सुपीरियॉरिटी और स्ट्राइक क्षमता में उल्लेखनीय इजाफा हो सकता है। पाकिस्तान एयरफोर्स ने इस सौदे को पहले ही मंजूरी दे दी है और पायलटों को चीन में ट्रेनिंग दी जा रही है।

पाकिस्तान को इस सौदे में 50% तक की छूट

चीन ने कथित तौर पर पाकिस्तान को इस सौदे में 50% तक की छूट और लचीले भुगतान विकल्प दिए हैं, जो दोनों देशों के गहराते रणनीतिक संबंधों का प्रतीक है। वर्तमान में पाकिस्तान के लगभग 80% हथियार चीन से आते हैं। J-10C फाइटर जेट और HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम जैसे हथियारों का इस्तेमाल Pakistan ने हाल ही में भारत के साथ सैन्य टकराव के दौरान किया था।

269 अरब डॉलर के कर्ज में डूबा पाकिस्तान

Pakistan का यह सैन्य उभार ऐसे समय में हो रहा है जब देश गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। Pakistan पर चीन का 15 अरब डॉलर का कर्ज पहले ही आ रहा है। इसके अलावा, Pakistan IMF से 6-8 अरब डॉलर के राहत पैकेज की मांग कर रहा है। कुल 269 अरब डॉलर के कर्ज में डूबा देश अपनी GDP का 1.9% से अधिक सिर्फ कर्ज चुकाने में खर्च कर रहा है। ऐसे में सामाजिक कल्याण, शिक्षा और आधारभूत ढांचे पर खर्च के लिए सरकार के पास सीमित संसाधन हैं।

पाकिस्तान

पाकिस्तान ने बजट में राष्ट्रीय खर्च घटाया

फिर भी, शहबाज शरीफ सरकार ने इस बार के बजट में कुल राष्ट्रीय खर्च को 7% घटाकर 17.57 ट्रिलियन रुपये कर दिया है, जबकि रक्षा खर्च को प्राथमिकता दी गई है। संसद में इस बजट पर खास बहस नहीं हुई, जिससे यह स्पष्ट होता है कि Pakistan की सैन्य ताकत किस हद तक देश के नीति निर्धारण में प्रभावी है।
भारत के साथ बढ़ेगी तनाव की आशंका

National-राहुल के बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की सफाई, कहा– जाति के आधार पर भेदभाव नहीं

National-राहुल के बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की सफाई, कहा– जाति के आधार पर भेदभाव नहीं

National- तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी तेज, शशिकला ने गठबंधन के दिए संकेत

National- तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी तेज, शशिकला ने गठबंधन के दिए संकेत

Punjab- पंजाब में सत्ता मिलती है तो धर्मांतरण के खिलाफ बनाएंगे सख्त कानून- अमित शाह

Punjab- पंजाब में सत्ता मिलती है तो धर्मांतरण के खिलाफ बनाएंगे सख्त कानून- अमित शाह

कोलकाता में पीएम मोदी का बयान

कोलकाता में पीएम मोदी का बयान

क्या दिल्ली में अब बाइक टैक्सी भी सुरक्षित नहीं?

क्या दिल्ली में अब बाइक टैक्सी भी सुरक्षित नहीं?

प्रेमिका की हत्या कर बनाया वीडियो

प्रेमिका की हत्या कर बनाया वीडियो

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870