తెలుగు | Epaper

Bihar- टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद पटना में ईशान किशन का भव्य स्वागत

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Bihar- टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद पटना में ईशान किशन का भव्य स्वागत

पटना,। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) मंगलवार को अपने गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना (Patna) पहुंचे। जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी और समर्थक मौजूद थे। जैसे ही ईशान एयरपोर्ट से बाहर आए, फैंस ने तालियों और नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

पटना एयरपोर्ट पर ईशान किशन के परिवार के सदस्यों और समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया। इस दौरान परिवार के एक सदस्य ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया, जिससे माहौल भावुक हो गया। वहीं ईशान ने भी अपने प्रशंसकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और एक छोटे बच्चे को स्नेहपूर्वक गले लगाकर उसे किस किया। यह पल वहां मौजूद लोगों के लिए खास बन गया।

जीत को बताया पूरे देश का गर्व

पटना पहुंचने के बाद ईशान किशन ने टीम इंडिया (Team India) की जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सिर्फ खिलाड़ियों की नहीं बल्कि पूरे देश की जीत है। उन्होंने कहा कि भारत की जीत से हर भारतीय को गर्व महसूस हो रहा है। ईशान ने कहा कि टीम ने कड़ी मेहनत और एकजुटता के साथ यह उपलब्धि हासिल की है और आगे भी देश के लिए ऐसे ही शानदार प्रदर्शन करने की कोशिश जारी रहेगी।

अन्य पढ़े: एलपीजी संकट और मूल्य वृद्धि

युवाओं को दिया मेहनत का संदेश

ईशान किशन ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि अगर कोई खिलाड़ी ईमानदारी से मेहनत करता है तो वह देश के किसी भी कोने से आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और यहां के युवा भी खेल के क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

Read More :

फ्रांस एंबेसी में क्रिकेटर अभिषेक शर्मा का स्वागत, टीम इंडिया को बधाई

फ्रांस एंबेसी में क्रिकेटर अभिषेक शर्मा का स्वागत, टीम इंडिया को बधाई

ऑनलाइन इंडक्शन स्टोव आउट ऑफ स्टॉक

ऑनलाइन इंडक्शन स्टोव आउट ऑफ स्टॉक

देश में गैस संकट की शुरुआत, आगे और मुश्किलें- राहुल गांधी

देश में गैस संकट की शुरुआत, आगे और मुश्किलें- राहुल गांधी

USA- ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’ मिलने के संकेत

USA- ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’ मिलने के संकेत

National- ओबीसी क्रीमी लेयर तय करने में आय ही एकमात्र आधार नहीं- सुप्रीम कोर्ट

National- ओबीसी क्रीमी लेयर तय करने में आय ही एकमात्र आधार नहीं- सुप्रीम कोर्ट

National- दांडी मार्च की वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

National- दांडी मार्च की वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

नेताजी की अस्थियों पर SC ने सुनवाई से किया मना

नेताजी की अस्थियों पर SC ने सुनवाई से किया मना

Delhi-संसद में गूंजा फारूक अब्दुल्ला पर हमले का मुद्दा, सरकार से जवाब की मांग

Delhi-संसद में गूंजा फारूक अब्दुल्ला पर हमले का मुद्दा, सरकार से जवाब की मांग

PM Modi- एलपीजी संकट पर पीएम मोदी की अपील- शांति रखें, घबराएं नहीं

PM Modi- एलपीजी संकट पर पीएम मोदी की अपील- शांति रखें, घबराएं नहीं

UPSC AIR-113 विवाद खत्म, बुलंदशहर की शिखा ने मानी गलती

UPSC AIR-113 विवाद खत्म, बुलंदशहर की शिखा ने मानी गलती

Noida- बिजली मीटर फैक्ट्री में भीषण आग, दो दर्जन से ज्यादा झुलसे, 250 लोगों की बचाई गई जान

Noida- बिजली मीटर फैक्ट्री में भीषण आग, दो दर्जन से ज्यादा झुलसे, 250 लोगों की बचाई गई जान

Delhi- संसद में बोलने की पूरी आजादी, लेकिन अनुशासन भी जरूरी- ओम बिरला

Delhi- संसद में बोलने की पूरी आजादी, लेकिन अनुशासन भी जरूरी- ओम बिरला

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870