పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Indore : दौर में जूनियर डॉक्टर की दर्दनाक मौत

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: May 18, 2026 • 11:50 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

पांचवीं मंजिल से गिरने से गई जान

इंदौर : इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल परिसर में एक जूनियर डॉक्टर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डॉक्टर पांचवीं मंजिल से गिर गए थे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हॉस्टल परिसर में मिला शव

पुलिस जांच में जुटी-घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और मेडिकल कॉलेज प्रशासन मौके पर पहुंचा। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में रविवार देर रात एक पीजी डॉक्टर (PG Doctor) की मौत हो गई। डॉक्टर का शव हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से गिरने के बाद परिसर में मिला। पुलिस आत्महत्या और हादसा, दोनों पहलुओं से जांच कर रही है।

रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे एमजीएम बॉयज हॉस्टल (Boys’ Hostel) परिसर के ब्लॉक नंबर-5 के पास डॉक्टर का शव मिला। घटना के बाद हॉस्टल परिसर में सनसनी फैल गई।

मेडिसिन विभाग के फाइनल ईयर के छात्र थे

डॉ. अमन पटेल (30) मेडिसिन विभाग में फाइनल ईयर के 2023 बैच के पीजी स्टूडेंट थे। कुछ महीनों में उनका पीजी कोर्स पूरा होने वाला था। उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई जबलपुर से की थी। वह जबलपुर के ही रहने वाले थे। पिता का नाम सुशील पटेल है।

अन्य पढ़े: Bihar News : सासाराम रेलवे स्टेशन पर पटना पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, धूं-धूं कर जली एक बोगी

आत्महत्या और हादसा, दोनों बिंदुओं पर जांच

सूचना मिलते ही संयोगितागंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस का कहना है कि आत्महत्या और हादसे दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एमजीएम मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बताया कि डॉ. अमन पटेल शांत, होनहार और समर्पित छात्र थे। उनके निधन से कॉलेज और चिकित्सा क्षेत्र में शोक का माहौल है।

दोस्त बोले- प्रोफेशनली साउंड और शांत स्वभाव था

डॉक्टर अमन पटेल के दोस्त डॉक्टर प्रकल्प गुप्ता ने बताया कि अमन मेरा बहुत अच्छा दोस्त था। सुबह ही मुझे घटना के बारे में पता चला तो बहुत दुख हुआ। हम दोनों ने जबलपुर से एमबीबीएस साथ ही किया था। अमन प्रोफेशनली बहुत साउंड और शांत स्वभाव का था। विश्वास नहीं होता कि वह अब इस दुनिया में नहीं है।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #IndoreNews #JuniorDoctor #MGMMedicalCollege #MedicalNews #LatestNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.