पैसेंजर से लेकर राजधानी एक्सप्रेस तक हादसों की श्रृंखला
देश में रेलवे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पिछले तीन दिनों में तीन अलग-अलग ट्रेनों में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। राहत की बात यह रही कि सभी घटनाओं में समय रहते यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई।
राजधानी एक्सप्रेस भी बनी शिकार
हाई-प्रोफाइल ट्रेन में मचा हड़कंप- राजधानी एक्सप्रेस (Rajdhani Express) में आग लगने की घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे कर्मचारियों और दमकल टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया।
बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर आरा होते हुए पटना जाने वाले पैसेंजर ट्रेन (Passenger Train) में अचानक आग लग गई. यह पहला ऐसा मामला नहीं है. तीन दिनों में यह ऐसे हादसों का तीसरा मामला है. आग की घटनाओं में देश की सबसे वीआईपी ट्रेनों में से एक राजधानी एक्सप्रेस भी शामिल है. राहत की बात यह है कि इन हादसों में किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा. बीते शुक्रवार 15 मई को हैदराबाद से शुरू हुआ ट्रेनों में आग लगने का यह सिलसिला आज बिहार के सासाराम स्टेशन तक जारी रहा. बैक-टू-बैक हुई इन तीन घटनाओं ने न सिर्फ रेलवे प्रशासन की नींद उड़ा दी है, बल्कि ट्रेन में सफर करने वाले लाखों यात्रियों के मन में भी डर पैदा कर दिया है।
अन्य पढ़े: West Bengal- विपक्षी वोटों के बिखराव ने बिगाड़ा टीएमसी का खेल
15 मई को हैदराबाद में लगी एक्सप्रेस ट्रेन में आग
हैदराबाद के नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर खड़ी हैदराबाद-जयपुर स्पेशल ट्रेन के एक खाली कोच में शुक्रवार को आग लग गई. आग एसी कोच में लगी और देखते ही देखते पास के दूसरे कोच तक फैल गई. यह घटना शाम करीब 6:45 बजे हुई. ट्रेन का निर्धारित प्रस्थान समय शाम 7:50 बजे था. रेलवे कर्मचारियों ने कोच से धुआं निकलते देखा और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी. घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों में अफरातफरी मच गई. रेलवे कर्मचारियों ने अन्य डिब्बों से यात्रियों को सुरक्षित निकाला।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर खड़ी हैदराबाद-जयपुर स्पेशल ट्रेन के एक खाली कोच में आग लगी थी. कोच के अंदर कोई यात्री मौजूद नहीं था। किसी के घायल होने की खबर नहीं है और आग पर तुरंत काबू पा लिया गया. प्रभावित कोच बी1 और बी2 को ट्रेन से अलग कर दिया गया. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. रेलवे अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
अन्य पढ़े: