Noida : ‘50 लाख कैश और फॉर्च्यूनर’ न मिलने पर छत से फेंकने का दावा

Read Time:  1 min
ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा
FONT SIZE
GET APP

ग्रेटर नोएडा में एक महिला की संदिग्ध मौत के बाद दहेज हत्या का मामला सामने आया है। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वाले लंबे समय से 50 लाख रुपये नकद और फॉर्च्यूनर कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर महिला को छत से फेंक दिया गया।

परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

बेटी को प्रताड़ित करने की बात कही- पीड़िता के परिजनों का कहना है कि शादी (Marriage) के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में दीपिका की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है. मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालवालों ने उसे छत से फेंककर मार डाला।

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में एक शादीशुदा महिला की दहेज के लिए कथित हत्या कर दी गई. मायके वाला का आरोप है कि बेटी को छत से फेंककर मर्डर (Murder) किया गया है.साथ ही सुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पति और ससुर को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान दीपिका के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब 14 महीने पहले ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव निवासी ऋतिक के साथ धूमधाम से हुई थी. दीपिका के पिता संजय नगर, जो कुड़ी खेड़ा गांव के रहने वाले हैं, उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई में बेहद तेज थी और उसने बीए तथा बीएड की पढ़ाई पूरी की थी. परिवार ने बड़े अरमानों के साथ उसकी शादी की थी और इसमें करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।

50 लाख कैश और फॉर्च्यूनर की डिमांड

परिजनों का आरोप है कि शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी, करीब 50 लाख रुपये का सोना और अन्य घरेलू सामान दहेज में दिया गया था. इसके बावजूद ससुराल पक्ष की मांगें खत्म नहीं हुईं. परिवार का कहना है कि शादी के कुछ महीने बाद ही दीपिका पर फॉर्च्यूनर गाड़ी और 50 लाख रुपये नकद लाने का दबाव बनाया जाने लगा. मांग पूरी नहीं होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

अन्य पढ़े: Indore – इंदौर पटाखा फैक्ट्री हादसा , अररिया के एक और मजदूर ने तोड़ा दम

मायके वालों के मुताबिक दीपिका कई बार फोन पर अपनी परेशानी साझा कर चुकी थी. उसने बताया था कि ससुराल वाले लगातार उसे ताने देते हैं और दहेज की मांग को लेकर दबाव बनाते हैं. परिवार ने कई बार समझौते की कोशिश भी की, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

17 मई को अचानक दीपिका की मौत की खबर उसके मायके पहुंची. सूचना मिलते ही परिवार के लोग जलपुरा गांव पहुंचे, जहां बेटी की मौत की खबर सुनकर कोहराम मच गया. परिजनों का आरोप है कि लगातार प्रताड़ना और दहेज की मांग ने उनकी बेटी की जान ले ली।

पुलिस की गिरफ्त में पति-ससुर

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति ऋतिक और ससुर मनोज प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है. सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना एक बार फिर समाज में दहेज प्रथा की भयावह सच्चाई को सामने लाती है. करोड़ों रुपये खर्च करने और महंगे उपहार देने के बावजूद जब लालच खत्म नहीं होता, तब कई बेटियां इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकाती हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पीड़ित परिवार अपनी बेटी के लिए इंसाफ की मांग कर रहा है।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।