Jyoti Malhotra भेजी गयी जेल, पाकिस्तान के लिए जासूसी में हुयी थी गिरफ्तार

Read Time:  1 min
JYOTI MALHOTRA
JYOTI MALHOTRA
FONT SIZE
GET APP

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में यू ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को 9 दिन के पुलिस हिरासत के बाद हिसार कोर्ट ने 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

हिसार: हिसार कोर्ट ने ज्योति मल्होत्रा को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजा। ज्योति पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी का आरोप है। ज्योति मल्होत्रा से अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि वह चार PIOs के संपर्क मं थी। पिछली बार जब पुलिस ने ज्योति मल्होत्रा को कोर्ट में पेश किया था।तब कोर्ट ने ज्योति की रिमांड चार दिन के बढ़ाई थी। इससे पहले कोर्ट ने ज्योति को पांच दिन के पुलिस रिमांड में भेजा था।

9 दिन की कुल पुलिस रिमांड के बाद अब कोर्ट ने ज्योति मल्होत्रा को 14 दिनों के जेल भेज दिया है। ज्योति के पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले की जांच में खुलासा हुआ है कि पहली पाकिस्तान यात्रा के बाद उसे विशेष वीजा और ISI और पाक गृह मंत्रालय की मंजूरी से सुरक्षा भी मिली थी।

पाकिस्तान का ‘मोहरा’ थी ज्योति?

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा मामले में डिजिटल फॉरेंसिक जांच में खुलासा हुआ है कि वह पाकिस्तानी की खुफिया एजेंसी ISI की नैरेटिव बनाने वाली योजना में ‘एसेट’ थी। यह भी खुलासा हुआ है कि ज्योति की दानिश से नजदीकी थी।

हालांकि हरियाणा की हिसार पुलिस को बेहद संवेदनशील जानकारी के लीक होने के सबूत नहीं मिले हैं। हिसार पुलिस ज्योति को मिलने वाले फण्ड के सोर्स की भी जांच कर रही हैं। हिसार पुलिस ने ज्योति के धर्म बदलने और दानिश की शादी की बात का खंडन किया है।

ज्योति को सौंपे गए थे तीन काम

अभी तक की जांच में खुलासा हुआ है कि ज्योति दो बार 2023 में पाकिस्तान गई। ज्योति को वीजा दिलवाने, रहने और यात्रा का प्रबंध दानिश नाम ने किया। दानिश ISI के लिए काम करता था। वह पहलगाम हमले के बाद भारत से निष्कासित हो चुका है।

पाकिस्तान में अली हसन नामक ISI एजेंट ने ज्योति से संपर्क किया और उसे तीन मुख्य काम सौंपे गए थे। इसमें पहला काम था कि पाकिस्तान की पॉजिटिव छवि बनाना दूसरा काम था कि भारत में पाकिस्तान विरोधी नैरेटिव बदलना। इसके अलावा ज्योति को अपने जैसे और लोगों की भर्ती करने की जिम्मेदारी दी गई थी।

https://hindi.vaartha.com/bihar-nothing-is-more-important-than-election-drama-serious-allegations-against-lalu-family/national/25013/

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।