తెలుగు | Epaper

Kerala: ‘आशा कार्यकर्ताओं के लिए बोलने से रोका’

digital
digital

केरल कलामंडलम की चांसलर ने अभिव्यक्ति की आजादी पर उठाए सवाल

केरल कलामंडलम की चांसलर मलिका साराभाई ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं के आंदोलन पर अपनी राय रखने के बाद उन्हें चुप रहने की सलाह दी गई। उन्होंने इसे अभिव्यक्ति की आज़ादी पर रोक बताया।

त्रिशूर प्रसिद्ध नृत्यांगना, सामाजिक कार्यकर्ता और केरल कलामंडलम की चांसलर मल्लिका साराभाई ने अपनी नई शैक्षणिक भूमिका में उनके बोलने की आजादी पर रोक लगाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चांसलर बनने के बाद मुझे खुलकर बोलने की आजादी नहीं है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर किए गए एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि आज मुझे समझ आया कि विश्वविद्यालय की चांसलर होना क्या होता है। उन्होंने कहा कि अब मुझे समझ आ रहा है कि अब मुझे खुलकर बोलना मना है। बता दें कि मल्लिका साराभाई को 6 दिसंबर 2022 को केरल कलामंडलम (कला एवं संस्कृति के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय) का चांसलर नियुक्त किया गया था।

आशा कार्यकर्ताओं के आंदोलन का समर्थन 

मल्लिका साराभाई की यह टिप्पणी त्रिशूर में चल रहे आशा कार्यकर्ताओं के आंदोलन के विषय में आई है, जहां ये महिलाएं बेहतर वेतन और काम की स्थिति की मांग कर रही हैं। साराभाई ने इन कार्यकर्ताओं के प्रति समर्थन जताते हुए कहा कि महिलाएं बहुत महत्वपूर्ण काम करती हैं लेकिन उन्हें बहुत कम वेतन मिलता है और उनका शोषण होता है। 

मल्लिका साराभाई ने लगाए आरोप

  • मल्लिका साराभाई ने आगे जानकारी दी कि लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता सारा जोसेफ के नेतृत्व में चल रही एक जनता की क्राउडफंडिंग मुहिम में उन्हें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है, जो इन वर्करों की मदद के लिए है।
  • हालांकि, उन्होंने ये भी साफ किया कि जब उन्होंने व्यक्तिगत रूप से इस आंदोलन के पक्ष में अपनी राय रखी, तो उन्हें बोलने से परोक्ष रूप से मना किया गया।
  • इस अनुभव ने उन्हें यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या अब उनके समाजिक रूप से बोलने की आजादी नहीं है।

क्या अब मैं खुद को रोक लूं?- मल्लिका साराभाई

  • उन्होंने कहा कि मैंने एक सवाल के जवाब में अपनी निजी राय रखी, जैसा मैं हमेशा करती आई हूं।
  • लेकिन अब लगता है कि ऐसा करना मना है।
  • तो क्या अब मैं खुद को रोक लूं? क्या मैं अपने आप को बदल सकती हूं? और क्या मैं ऐसा करना चाहती भी हूं?
  • हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि यह रोक किसने लगाई या उन्हें किसने ऐसा कहने से रोका।

ऑनलाइन विरोध में शामिल हो सकतीं हैं मल्लिका

गौरतलब है कि केरल कलामंडलम की चांसलर मल्लिका साराभाई के इन आरोपों पर अभी तक न तो वामपंथी सरकार और न ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोई प्रतिक्रिया दी है। हालांकि आशा कार्यकर्ताओं के एक नेता ने मल्लिका साराभाई के समर्थन का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि वह गुरुवार शाम ऑनलाइन विरोध में शामिल होंगी।

Read: More : Hyderabad News : केरल लॉटरी धोखाधड़ी का निशाना हैदराबाद निवासी

National-राहुल के बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की सफाई, कहा– जाति के आधार पर भेदभाव नहीं

National-राहुल के बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की सफाई, कहा– जाति के आधार पर भेदभाव नहीं

National- तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी तेज, शशिकला ने गठबंधन के दिए संकेत

National- तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी तेज, शशिकला ने गठबंधन के दिए संकेत

Punjab- पंजाब में सत्ता मिलती है तो धर्मांतरण के खिलाफ बनाएंगे सख्त कानून- अमित शाह

Punjab- पंजाब में सत्ता मिलती है तो धर्मांतरण के खिलाफ बनाएंगे सख्त कानून- अमित शाह

कोलकाता में पीएम मोदी का बयान

कोलकाता में पीएम मोदी का बयान

क्या दिल्ली में अब बाइक टैक्सी भी सुरक्षित नहीं?

क्या दिल्ली में अब बाइक टैक्सी भी सुरक्षित नहीं?

प्रेमिका की हत्या कर बनाया वीडियो

प्रेमिका की हत्या कर बनाया वीडियो

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870