Latest Hindi News : लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड से भारत रवाना, दिल्ली उतरते ही गोवा पुलिस करेगी रवाना

Read Time:  1 min
लूथरा ब्रदर्स
लूथरा ब्रदर्स
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली,। गोवा के चर्चित ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स—सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा—आज थाईलैंड से भारत लाए जा रहे हैं। थाईलैंड से निर्वासन (डिपोर्टेशन) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों को आज दोपहर दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर उतारा जाना है। इसके बाद उन्हें दिल्ली की एक अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से गोवा पुलिस ट्रांजिट रिमांड लेकर उन्हें गोवा ले जाएगी।

दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत, फिर गोवा रवाना

दिल्ली में लैंडिंग का कारण यह है कि दोनों आरोपी थाईलैंड (Thailand) से सीधी फ्लाइट के जरिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंच रहे हैं। गोवा पुलिस की एक विशेष टीम पहले ही दिल्ली पहुंच चुकी है, जो एयरपोर्ट पर ही लूथरा ब्रदर्स को हिरासत में लेगी। अदालत में पेशी के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें गोवा ले जाया जाएगा, जहां अग्निकांड से जुड़े मामले में पूछताछ होगी।

हादसे के बाद रातोंरात हुए थे फरार

गौरतलब है कि 6 दिसंबर को गोवा के इस नाइट क्लब में हुए भीषण अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के कुछ ही घंटों बाद क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा देश छोड़कर थाईलैंड फरार हो गए थे। बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों दिल्ली में एक शादी समारोह में शामिल थे और आग की खबर मिलते ही उन्होंने तुरंत थाईलैंड के लिए फ्लाइट बुक कर ली।

अब तक 60 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज

मामले की जांच कर रही गोवा पुलिस (Goa Police) अब तक 60 से अधिक लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। पुलिस के अनुसार, नाइट क्लब में उस रात बॉलीवुड थीम पर पार्टी चल रही थी, जिसमें करीब 100 लोग मौजूद थे। आग रात करीब 11:45 बजे लगी और तेजी से पूरे क्लब में फैल गई।

धुएं से घुटने से गई अधिकांश लोगों की जान

जांच में सामने आया है कि अधिकांश मौतें धुएं से दम घुटने के कारण हुईं। केवल तीन लोगों की मौत जलने से हुई, जबकि बाकी पीड़ितों की जान जहरीले धुएं ने ली। हादसे में 5 पर्यटक और 20 क्लब स्टाफ सदस्य शामिल थे।

ज्वलनशील सामग्री से बनी थी इमारत

पुलिस के मुताबिक, क्लब की इमारत लकड़ी और बांस जैसी ज्वलनशील सामग्री से बनी थी, जिससे आग बहुत तेजी से फैल गई। कई कर्मचारी रसोई और बेसमेंट में फंस गए थे, जहां से बाहर निकलने का कोई सुरक्षित रास्ता नहीं था।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।