తెలుగు | Epaper

Made in India- मेड इन इंडिया तोप ने मचाया तहलका, 48 किमी तक सटीक प्रहार

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Made in India- मेड इन इंडिया तोप ने मचाया तहलका, 48 किमी तक सटीक प्रहार

नई दिल्ली। भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट तेजी से बढ़ रहा है। बीते करीब एक दशक में इसमें करीब 34 गुना की बढ़ोतरी हुई है। बीते वित्त वर्ष 2024-25 में यह 23,622 करोड़ रुपए का रहा। आज भारत करीब 100 देशों को हथियारों का निर्यात कर रहा है। इसमें निजी सेक्टर की भूमिका काफी अहम है। भारत से हथियार आयात करने वाले देशों में सबसे बड़ा नाम अमेरिका, फ्रांस (France) और अर्मेनिया का है।

ऑपरेशन सिंदूर में दिखी भारतीय हथियारों की ताकत

भारत ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम एक्सपोर्ट करता है। इस मिसाइल की क्षमता दुनिया ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) में देख चुकी है। इसके बाद आकाश सर्फेस टू एयर मिसाइल सिस्टम है, जिसने भी ऑपरेशन सिंदूर में अपनी ताकत दिखाई थी।

एडवांस टोड आर्टिलरी गन सिस्टम बनी भारत की पहचान

सबसे हॉट हथियार एडवांस टोड आर्टिलरी गन सिस्टम है। यह एक ऐसी तोप है जिसने दुनिया में भारत की खास पहचान बनाई है। भारतीय सेना ने इसका आधिकारिक नाम अमोघ रखा है।

डीआरडीओ की देन, बोफोर्स की लेगी जगह

अमोघ एक देसी 155 एमएम/52 कैलिबर की तोप है, जिसे डीआरडीओ (DRDO) ने तैयार किया है। इसे पुराने पड़ चुके बोफोर्स एफएच-77बी और 130 एमएम की अन्य तोपों की जगह लेने के लिए डेवलप किया गया है। बीते साल इंडियन आर्मी ने 6,900 करोड़ रुपए में 307 अमोघ का ऑर्डर दिया था। अगले साल फरवरी तक इस तोप का पहला रेजिमेंट तैयार हो जाएगा।

48 किमी तक मार, दुश्मन इलाके में मचाने की ताकत

जहां तक इस तोप की फायरिंग रेंज का सवाल है, यह 48 किलोमीटर तक गोले दागने में सक्षम है। यह प्रति मिनट 5 से 6 राउंड फायर करती है यानी करीब 2.5 मिनट में 10 गोले दागने की क्षमता रखती है। इसकी यही ताकत दुश्मन के इलाके में कोहराम मचाने के लिए काफी है।

दुनिया की बेहतरीन तोपों में शामिल अमोघ

यह अपनी श्रेणी में दुनिया की सबसे बेहतरीन तोपों में गिनी जाती है। भारत अब इसे एक्सपोर्ट भी करने लगा है।

अर्मेनिया से मिला बड़ा भरोसा, 84 तोपों का ऑर्डर

पश्चिम एशिया के देश अर्मेनिया ने भारत से इस तोप की खरीद की है। उसने ट्रायल के तौर पर पहले 6 तोपें खरीदी थीं। इनके प्रदर्शन से प्रभावित होकर उसने एक झटके में 84 और तोपों का ऑर्डर दे दिया। यह सौदा 15.5 करोड़ डॉलर (करीब 1400 करोड़ रुपए) में हुआ है।

सऊदी अरब, यूएई और इंडोनेशिया भी कतार में

अर्मेनिया के अलावा कम से कम तीन और देश इस तोप की खरीद को लेकर निर्णायक दौर की बातचीत कर रहे हैं। इनमें सऊदी अरब, इंडोनेशिया और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं। सऊदी अरब में इस तोप का ट्रायल शुरू हो चुका है और उसने अपनी रेगिस्तानी परिस्थितियों में इसकी कुछ यूनिट का इस्तेमाल भी शुरू कर दिया है।

अन्य पढ़े: UP- सीएम योगी ने दी लोहड़ी की बधाई, समाज में भाईचारे को मजबूत करने की अपील

तोप के गोलों की भी बड़ी डील

फरवरी 2024 में सऊदी अरब ने भारत से 155 एमएम तोप के गोले खरीदने के लिए 22.5 करोड़ डॉलर (करीब 2000 करोड़ रुपए) की बड़ी डील की थी।

Read More :

National-राहुल के बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की सफाई, कहा– जाति के आधार पर भेदभाव नहीं

National-राहुल के बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की सफाई, कहा– जाति के आधार पर भेदभाव नहीं

National- तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी तेज, शशिकला ने गठबंधन के दिए संकेत

National- तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी तेज, शशिकला ने गठबंधन के दिए संकेत

Punjab- पंजाब में सत्ता मिलती है तो धर्मांतरण के खिलाफ बनाएंगे सख्त कानून- अमित शाह

Punjab- पंजाब में सत्ता मिलती है तो धर्मांतरण के खिलाफ बनाएंगे सख्त कानून- अमित शाह

कोलकाता में पीएम मोदी का बयान

कोलकाता में पीएम मोदी का बयान

क्या दिल्ली में अब बाइक टैक्सी भी सुरक्षित नहीं?

क्या दिल्ली में अब बाइक टैक्सी भी सुरक्षित नहीं?

प्रेमिका की हत्या कर बनाया वीडियो

प्रेमिका की हत्या कर बनाया वीडियो

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870