Latest News : जोधपुर में बड़ा हादसा, बर्थडे पार्टी से लौटते 3 दोस्तों की मौत

Read Time:  1 min
जोधपुर
जोधपुर
FONT SIZE
GET APP

जोधपुर में एक सरपंच की बर्थडे पार्टी (birthday party) से लौट रहे दोस्तों की कार पलट गई। हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि 8 घायल हुए है।

एक्सीडेंट शुक्रवार देर रात 2 बज बिलाड़ा थाना क्षेत्र के खारिया मीठापुर गांव का है। पुलिस के अनुसार सभी युवक बिलाड़ा के ही रहने वाले हैं।

सरपंच का जन्मदिन कार्यक्रम था

बिलाड़ा थाने के हेड कॉन्स्टेबल शैतानराम (Shaitanram) ने बताया कि सभी युवक जैतारण के भाकरवास गांव के सरपंच की बर्थडे पार्टी में गए थे। देर रात बिलाड़ा लौटते हुए उनकी कार बैलेंस बिगड़ने से पलट गई।

स्थानीय लोगों से मिली घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में रवि सरगरा (26) पुत्र हेमराज, अभिषेक (22) पुत्र नरपत चौहान और आकाश सरगरा (23) पुत्र भैराराम की मौत हुई है

जोधपुर

वहीं, प्रियांशु (20) पुत्र लक्ष्मण, रवि (20) पुत्र बुधराम, पंकज (21) पुत्र जुगल किशोर, अजय पुत्र लाडू राम और रोहित पुत्र महेंद्र घायल हो गए।

अन्य पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने साजिश मामले में दर्ज की नई एफआईआर

अलग-अलग हॉस्पिटल में एडमिट

हादसे गंभीर रूप से घायल पिंटू चौहान पुत्र पुनाराम और प्रिंस सरगरा पुत्र ललित को जोधपुर रेफर किया गया है। शेष 5 घायलों का बिलाड़ा हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

जोधपुर का इतिहास क्या है?

राठौड़ प्रमुख राव जोधा ने 1459 ईस्वी में जोधपुर का निर्माण किया। शहर की प्राचीन राजधानी, मण्डोर के स्थान पर जोधपुर को बनाये जाने के भी उल्लेख मिलते हैं। जोधपुर और आस पास के इलाकों के लोगों को आज भी ‘मारवाड़ी’ के नाम से जाना जाता है। जोधपुर के प्रमुख आकर्षण और दर्शनीय स्थल – आइए, जोधपुर के आकर्षक स्थलों की सैर करें।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।