Gujarat Politics : ओवैसी का बयान, कांग्रेस पर निशाना

Read Time:  1 min
ओवैसी
ओवैसी
FONT SIZE
GET APP

गुजरात की राजनीति में बयानबाज़ी तेज

गुजरात में राजनीतिक माहौल एक बार फिर गरमा गया है। बंटवारे और इतिहास को लेकर दिए गए बयानों ने सियासी बहस को नया मोड़ दे दिया है।

  • असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि देश के बंटवारे के लिए मुसलमान नहीं, बल्कि कांग्रेस जिम्मेदार थी।
  • उन्होंने इतिहास को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाए
  • बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई

BJP पर भी टिप्पणी

असदुद्दीन ओवैसी ने गुजरात में मुस्लिम समुदाय से अपने वोट का इस्तेमाल अपनी जमात के लिए करने को कहा. किया. उन्होंने कहा कि (AIMIM) ही BJP को चुनौती दे सकती है और मुसलमानों के अधिकारों के लिए लड़ सकती है, न कि कांग्रेस. ओवैसी ने उन आरोपों को गलत बताया कि उनके चुनाव लड़ने से (BJP) को फायदा होता है. गुजरात में 26 अप्रैल को स्थानीय निकाय चुनाव होने हैं.

अन्य पढ़े: National- OCI में राहत और मछुआरों की रिहाई से भारत-श्रीलंका रिश्ते मजबूत

गुजरात के लिंबायत मेंजनसभा को संबोधित करते हुए AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वोट एक अमानत है, वोट का इस्तेमाल अपने जमात के लिए करो. वोट का इस्तेमाल करो ताकि गुजरात में हम बता दें कि हम लावारिस नहीं हम इंसान हैं और हमारी आवाज को सुना जाएगा. औवैसी ने कहा कि याद रखो नौजवानों बात उसी की सुनी जाएगी, जिसका लीडर होगा. अगर तुम सोचते हो कि कांग्रेस पार्टी को वोट डालने से हम बीजेपी को रोक सकते हैं तो ऐसा नहीं है.

ओवैसी ने कहा कि बीजेपी (BJP) को कोई रोक सकता है और संविधान के दायरे में रहकर, उनकी आंख में आंख डालकर उन्हें हमारे अधिकार मानने पर मजबूर कर सकता है, तो वह पार्टी AIMIM है. यह उठ खड़े होने और अपने अधिकारों का दावा करने का समय है. ओवैसी ने कहा कि मुझपर इल्जाम लगाया जाता है कि तुम भारत के कोने-कोने में जाकर इलेक्शन लड़ते हो.

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।